फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sardar Bhagat Singh Sarovar to be renovated at a cost of 10 lakhs

10 लाख की लागत से सरदार भगत सिंह सरोवर का होगा जीर्णोद्धार

Fri, 20 May 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sardar Bhagat Singh Sarovar to be renovated at a cost of 10 lakhs
चकिया।विकास खंड की भीषमपुर ग्राम पंचायत में स्थित सरदार भगत सिंह अमृत योजनाके तहत सरोवर के जीर्णोद्धार तथा उसके सुंदरीकरण की कवायद मनरेगा के तहतआरंभ कर दी गई है। कार्य योजना के तहत ढाई बीघा के इस तालाब के लिए 10 लाखरुपए का आवंटन किया गया है। शुक्रवार को अमृत योजना के तहत जीर्णोद्धार तथासुंदरीकरण के कार्य के लिए मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी रविंद्र प्रतापयादव तथा ग्राम प्रधान अरविंद गुप्ता ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोचारके साथ भूमि पूजन किया। खंड विकास अधिकारी ने बताया की सुंदरीकरण तथाजीर्णोद्धार के लिए मनरेगा से नौ लाख 95 हजार 778 रुपए की धनराशि स्वीकृत कीगई है। जिसमें कच्चे कार्य के लिए तीन लाख 50 हजार का प्रावधान है। उन्होंनेकहा की जैसे जैसे कार्य आगे बढ़ेगा कार्य योजना की लागत बढ़ सकती है। ग्राम प्रधान अरविंद गुप्ता ने कहा की तालाब का सुन्दरीकरण होने से गांव में जल संरक्षण की मुहिम को मदद मिलेगी। भूमिपूजन के दौरान एडीओ कोऑपरेटिव शरद सिंह, सिकंदरपुर के प्रधान सत्य प्रकाशगुप्ता, प्रधान आशुतोष सिंह, जेई ओम प्रकाश, राकेश गुप्ता, विजेंद्रयादव, मनोज गुप्ता, हीरा शर्मा, राजू साहनी, रमेश कुमार, जयप्रकाश मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed