फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sand laden truck crushed bike rider, death

Chandauli News: बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Thu, 15 Jun 2023 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Sand laden truck crushed bike rider, death
कमालपुर। धीना थाना क्षेत्र की बघरी नहर से महुजी जाने वाली सड़क की पुलिया पर बुधवार की सुबह बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार अधेड़ को रौंद दिया। उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। पुलिस का कहना है कि सिंगल रोड पर ट्रक यहां कैसे आया, उसे नहीं मालूम।
विज्ञापन

रामरूपदासपुर गांव निवासी राधेश्याम पांडेय उर्फ सुमन पांडेय (50) बुधवार की सुबह नौ बजे बाइक से महुजी से घर लौट रहे थे। बघरी नहर से एवती होते हुए महुजी की तरफ बढ़ते ही पुलिया पर ट्रक ने बाइक को धक्का मारते हुए गड्ढे में जा फंसा। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। राधेश्याम बुरी तरह घायल हो गए थे। ग्रामीणों ने राधेश्याम को उनको कमालपुर स्थित निजी अस्पताल में पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

राधेश्याम पांडेय के तीन बच्चे हैं। बड़ी लड़की सोनम पांडेय की शादी हो चुकी है। दूसरे नंबर पर सौरभ पांडेय और तीसरे नंबर रवीश पांडेय हैं। पिता विशिष्ट पांडेय 25 साल से गायब हैं। परिवार के पालन-पोषण का जिम्मा राधेश्याम का ही था। उनके निधन की खबर सुनकर मां शुकुंतला देवी, पत्नी सरिता पांडेय बेसुध हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगल रोड पर गुजर रहे ट्रक, पुलिस अनजान
धीना और सकलडीहा क्षेत्र के गांवों की सिंगल सड़कों पर धड़ल्ले से बालू लदे ट्रकों का संचालन हो रहा है लेकिन पुलिस अनजान बनी हुई है। बुधवार को बालू लदे ट्रक की चपेट में आकर राधेश्याम पांडेय की मौत के बाद भी पुलिस ट्रक के आगमन की बात से इनकार ही करती रही। धीना थाना प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि ट्रक में क्या लदा था हमें कोई जानकारी नहीं है और न ही यह पता है कि ट्रक कहां जा रहा था। ट्रक कहां से इस मार्ग में आया, यह भी पता नहीं है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed