{"_id":"5fbabcdc8ebc3e9bfe29e883","slug":"samples-tested-at-country-liquor-shops-chandauli-news-vns5594369164","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में जहरीली शराब से मौत के बाद प्रशासन हुआ अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में जहरीली शराब से मौत के बाद प्रशासन हुआ अलर्ट
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/सकलडीहा। प्रयागराज में जहरीली शराब कांड को लेकर जिला आबकारी विभाग सतर्क हो गया है। रविवार को एसडीएम और सीओ ने आबकारी विभाग के कर्मियों के साथ देसी शराब की दुकानों पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान सभी दुकानों से शराब के नमूने लिए गए। चेताया कि अवैध या जहरीली शराब पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रयागराज के फुलपुर अमिलिया गांव के सरकारी ठेके की जहरीली शराब पीने से अबतक आधा दर्जन से अधिक लोगों की हुई मौत से प्रशासन में खलबली मच गई है। घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला के आला अधिकारियों व आबकारी विभाग को देसी शराब की सभी दुकानों पर जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया है। पीडीडीयू नगर में एसडीएम सिपू गिरी व सीओ कुंवर प्रभात सिंह के नेतृत्व में आबकारी विभाग ने क्षेत्र की सभी 46 देसी शराब की दुकानों पर जांच अभियान चलाया। यहां से टीम ने शराब के नमूने लिए। साथ ही स्टॉक का सत्यापन भी किया। आबकारी निरीक्षक ज्ञानप्रताप सिंह ने बताया कि एकत्र किए गए शराब के नमूनों को जांच के लिए प्रयागराज भेजा जाएगा।
वहीं सकलडीहा में एसडीएम प्रदीप कुमार और प्रभारी सीओ जगत कन्नौजिया के नेतृत्व में आबकारी इंस्पेक्टर गौरव सिंह ने सकलडीहा, चतुर्भुजपुर, नईबाजार, चहनियां, कमालपुर, धानापुर सहित अन्य देसी शराब की दुकानों पर जांच कर नमूने लिए। सेल्समैनो को चेताया कि किसी प्रकार की मिलावटी शराब पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम में आबकारी इंस्पेक्टर सहित कोतवाल वंदना सिंह, कस्बा प्रभारी भूपेश चंद्र कुशवाहा, अच्छेलाल यादव शामिल रहे।