फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sales of grain ration shops now cashless

राशन दूकानों से अनाज की बिक्री अब कैशलेस

Sun, 29 Jan 2017 01:40 AM IST
chandauli
chandauli Updated Sun, 29 Jan 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
खाद्यान्न वितरण प्रणाली को कैश लेस करने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इसके तहत पात्र गृहस्थी योजना के लाभार्थियों को कैश लेस तरीके से खाद्यान्न, मिट्टी तेल और चीनी आदि के उठान के लिए पांच तरह की सुविधा प्रदान की जाएगी। फिलहाल फरवरी माह से नगर क्षेत्र के दो सस्ते गल्ले की दुकानों पर ट्रायल के तौर पर इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

राशन कार्डधारक बगैर नगदी के भी राशन, चीनी और मिट्टी के तेल का उठान कर सकेंगे। सरकार  कैश लेस प्रणाली की तरफ एक कदम और आगे बढ़ते हुए नया प्रयोग शुरू करने जा रही है। पात्र गृहस्थी योजना के लाभार्थी पांच तरीकों से कैश लेस उठान कर सकते हैं। जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि कार्डधारक आधार आधारित पोश मशीन के जरिए योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। सरकार जिला पूर्ति कार्यालय के माध्यम से सभी कोटेदारों को यह मशीन उपलब्ध कराएगी। इसके लिए लाभार्थी का आधार आधारित बैंक खाता होना जरूरी है।
विज्ञापन


पात्रों को यूएसएसडी आधारित मोबाइल बैंकिंग की सुविधा भी दी जाएगी। इसमें एसएमएस के जरिए पैसे का स्थानांतरण होगा। इसके लिए लाभार्थी का बैंक खाता और मोबाइल होना जरूरी है। अन्य तरीकों में यूनीफाईड पेमेंट इंटरफेस के तहत कार्डधारक अपने स्मार्टफोन में यूपीआई एप्लिकेशन को डाउनलोड करेगा और इसी के जरिए खाद्यान्न का उठान कर सकेगा। ई-वैलेट के जरिए भी कैश लेस उठान किया जा सकता है। इसके लिए कार्डधारक का बैंक खाता, स्मार्टफोन, इंटरनेट कनेक्शन और वैलेट एप की आवश्यकता पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त डेबिट और क्रेडिट कार्ड का भी इस्तेमाल हो सकेगा। सरकारी गल्ले की दुकानों पर इसके लिए भी स्वैप मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। पहले सभी जिलों में शहरी क्षेत्रों की दो सरकारी गल्ले की दुकानों पर व्यवस्था को शुरू किया जाएगा। बाद में जिले के दो लाख 80 हजार लाभार्थियों को इसका लाभ मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed