फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sakaldiha PG College got B grade from NAAC

Chandauli News: सकलडीहा पीजी कॉलेज को नैक से मिला बी ग्रेड

Thu, 21 Nov 2024 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Sakaldiha PG College got B grade from NAAC
सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) से बी ग्रेड मिला है। इस तरह नैक से ग्रेडिंग पाने वाला जिला का पहला महाविद्यालय बन गया है। अब यहां के छात्रों को फेलोशिप समेत अन्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन


इस खुशी पर सकलडीहा पीजी कॉलेज के हिंदी विभाग के विभाग अध्यक्ष व उच्च शिक्षा के शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष डॉ. दया निधि सिंह यादव ने प्राचार्य प्रो.प्रदीप कुमार पांडेय को माल्यार्पण करते हुए मुंह मीठा करा कर खुशी का इजहार किया है। इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य को अपने पूरे संगठन तथा विद्यालय परिवार की तरफ से आभार व्यक्त किया। तेनुवत गांव के निवासी स्व. पं रामकवल पांडे के प्रयास से बने इस महाविद्यालय को नई ऊंचाई प्रदान करने के लिए प्रधानाचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडे ने एक नया रूप दिया है। यही नहीं नैक की ग्रेडिंग के बाद यहां कई अन्य विभागों की स्वशासी मान्यता भी मिलेगी और उसमें उच्च शिक्षा का अवसर भी स्थानीय लोगों को मिलेगा। इस संदर्भ में प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडे ने बताया कि यह सफलता पूरे महाविद्यालय और क्षेत्र की है। लोगों ने इस महाविद्यालय को एक अच्छा रूप देने का प्रयास किया है,जिसका परिणाम है कि नैक की ग्रेडिंग में बी ग्रेड महाविद्यालय को मिला है। आगे प्रयास है कि यह महाविद्यालय एक ऐसा महाविद्यालय के रूप में विकसित हो जिसमें विश्वविद्यालय स्तर की सुविधा ग्रामीण क्षेत्र में उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed