{"_id":"66d4e8cd6961b0d92d0e0f94","slug":"saints-and-yogis-are-never-slaves-of-power-cm-chandauli-news-c-189-1-svns1010-119800-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत और योगी कभी सत्ता के गुलाम नहीं होते : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत और योगी कभी सत्ता के गुलाम नहीं होते : सीएम
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने रविवार को अघोराचार्य बाबा कीनाराम के बहाने विरोधियों पर करारा निशाना साधा। कहा कि संत और योगी कभी सत्ता का गुलाम नहीं होता और न कभी धोखा दे सकता है। वह हमेशा राष्ट्र कल्याण के लिए ही सोचते हैं। मुख्यमंत्री चंदौली के रामगढ़ में बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव में बोल रहे थे।
चहनिया ब्लॉक के रामगढ़ स्थित मठ में बाबा कीनाराम के 425वें जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय दर्शन-पूजन और बृहद मेले का शुभारंभ रविवार को हुआ। लगातार तीसरे साल जन्मोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। शाम चार बजे पहुंचे मुख्यमंत्री ने 10 मिनट तक दर्शन-पूजन किया और 15 मिनट तक सभा को संबोधित किया। योगी ने कहा कि चंदौली में मेडिकल काॅलेज के नामकरण को लेकर यहां के पूर्व सांसद और विधायक ने बाबा कीनाराम का नाम सुझाया था। हमारे लिए यह सौभाग्य है कि आरोग्यता का यह मंदिर बाबा कीनाराम के नाम पर हो। मुख्यमंत्री का संबधिन राजनीति और बाबा कीनाराम पर केंद्रित रहा। उन्होंने कहा कि संत और योगी कभी सत्ता के गुलाम नहीं होते और न धोखा देते। इसको कुछ दिन पहले हुई राजनीतिक हलचल से जोड़कर देखा गया।