फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   RTE: 404 children got admission in the first phase

आरटीई: पहले चरण में 404 बच्चों को मिला दाखिला

Thu, 26 Feb 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
RTE: 404 children got admission in the first phase
शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत जिले में निजी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। पहले चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब दूसरे चरण के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। पहले चरण में जिले के 404 बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश मिल चुका है, जबकि शेष चिन्हित छात्रों के लिए स्कूल आवंटन की प्रक्रिया जारी है। जिला बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार, 2 से 20 फरवरी के बीच आरटीई के प्रथम चरण में 1533 आवेदन प्राप्त हुए थे। दस्तावेज की जांच के बाद 900 आवेदन निरस्त कर दिए गए, जबकि 633 बच्चों को प्रवेश के लिए योग्य पाया गया। इनमें से 404 बच्चों को स्कूल आवंटन किया जा चुका है। अधिकारियों के मुताबिक, इस वर्ष शासन के निर्देशानुसार तीन चरणों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। पहले चरण की तरह ही दूसरे चरण के लिए भी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 21 फरवरी से 7 मार्च तक चलेगा। बीएसए सचिन कुमार ने बताया कि पात्र बच्चों के अभिभावक निर्धारित समय सीमा में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि आरटीई का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और अलाभान्वित वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, जिसे विभाग पूरी गंभीरता से लागू कर रहा है। जिले में आरटीई के तहत सीटों का उपयोग सुनिश्चित करने और अधिक से अधिक योग्य बच्चों को लाभ दिलाने के लिए विभाग की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed