{"_id":"5e6537928ebc3ef3f71b2395","slug":"roshni-became-a-medical-officer-chandauli-news-vns5150405103","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतायस्तगंज की रोशनी बनीं मेडिकल ऑफिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतायस्तगंज की रोशनी बनीं मेडिकल ऑफिसर
विज्ञापन
अतायस्तगंज की रोशनी बनीं मेडिकल ऑफिसर
शहाबगंज। लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय होम्योपैथी मेडिकल ऑफिसर की परीक्षा में क्षेत्र के अतायस्तगंज गांव की रोशनी पांडेय ने प्रदेश में 65 वां रैंक प्राप्त किया है। उनके चयन से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।
गांव के किसान व पूर्व प्रधान चंद्र प्रकाश पांडेय की पुत्री रोशनी का बचपन से ही चिकित्सा के क्षेत्र में जाने का रुझान था। स्थानीय कस्बा के सेनानी बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से 2004 में प्रथम श्रेणी में हाई स्कूल पास करने के बाद 2006 में इंटरमीडिएट आर्य महिला इंटर कॉलेज वाराणसी से प्रथम श्रेणी से पास हुई। इसके बाद लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज इलाहाबाद से बीएचएमएस 2015 में व एमडी की परीक्षा 2018 में पास की। उनके चयन पर ग्राम प्रधान अरविंद मिश्र, उपेंद्र मिश्र, संतोष मिश्र, योगेंद्र सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। संवाद