फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   road widening work postponed

विधायक ने एक्सईएन से चौड़ीकरण कार्य स्थगित करने को कहा

Wed, 23 Jun 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
road widening work postponed
पीडीडीयू नगर। विगत दिनों शासन के मंशा के अनुरूप प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की ओर से पड़ाव-पचफेडवा मार्ग को राजकीय मार्ग घोषित करते हुए उसके चौड़ीकरण का निर्णय लिया गया था। चौड़ीकरण के मध्य किए गए अतिक्रमण व भवनों को हटाने के लिए विभाग पूर्व में संबंधित भवन स्वामियों व व्यापारियों को नोटिस भी जारी कर चुका है। इससे भयभीत व्यापारियों ने स्थानीय विधायक साधना सिंह से व्यापार व व्यापारियों के हित को देखते हुए वर्तमान निर्णय का पालन रोकने की गुहार लगाई। इस संदर्भ में मंगलवार को विधायक ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह से मुलाकात कर चौड़ा करने के कार्य को स्थगित करने को कहा।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना था कि कोरोना संक्रमण के कारण पहले ही उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इसलिए सड़क चौड़ीकरण के वर्तमान निर्णय को स्थगित किया जाना आवश्यक है। इसको लेकर विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता व अन्य अधिकारियों से विचार विमर्श किया। अधिशासी अभियंश ने नगर में चौड़ीकरण के कार्य को शासन का निर्देश के बाद स्थगित करने का अश्वासन दिया। इस मौके पर व्यापारी अखिल पोद्दार, आशीष गुप्ता, आलोक वरुण, राहुल जायसवाल, मनीष गुप्ता, कुंदन सिंह, जेपी गुप्ता, प्रभुनाथ यादव, कमल कयाल, सतपाल सिंह, आशुतोष जायसवाल, रामबाबू मोदनवाल, त्रिलोचन सिंह, आशीष श्रीवास्तव, रामाश्रय जायसवाल, अशोक जायसवाल, मनोज पांडेय, दिनेश जायसवाल, रोहितास पाल, ईश्वर लाल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed