फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Road widening: Congress leaders stage protest demanding compensation

सड़क चौड़ीकरण : मुआवजे के लिए कांग्रेसनेताओं ने दिया धरना

Sun, 17 May 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Road widening: Congress leaders stage protest demanding compensation
पड़ाव से गोधना चौराहा तक सड़क चौड़ीकरण में टूटे मकानों और दुकानों का मुआवजा देने सहित अन्य मांगों के समर्थन में जिला और शहर कांग्र्रेस कमेटी के सदस्यों ने शनिवार को पीडीडीयू नगर के शास्त्री पार्क में धरना दिया। इस दौरान नगर में वेंडिंग जोन बनाने, जीटी रोड से मलबा हटाने, शास्त्री प्रतिमा को ग्र्रीन पार्क में स्थापित करने की मांग की। धरना सभा में पूर्व प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि सरकार चाहती तो ओवर ब्रिज बनाकर समस्या का समाधान कर सकती थी लेकिन सरकार ने लोगों को उजाड़ना आसान समझा। उन्होंने पीड़ितों के पुनर्वास की व्यवस्था करने और मुआवजा देने की मांग की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा व्यापारियों को आज तक संशय और भ्रम की स्थिति में रखा गया है। उनके दुकानों को तोड़े जाने से एक तरफ उनका व्यवसाय अवरुद्ध है वहीं अभी कितना टूटेगा इसका अंदेशा भी बना हुआ है। प्रशासन को इस स्थिति को पूरी तरह स्पष्ट करना चाहिए। शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने प्रशासन से मकानों और दुकानों को तोड़े जाने के बाद गिरे मलबा को हटवाने की मांग की। इस दौरान अतिक्रमण की जद में आ रहे शास्त्री पार्क में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा को रेलवे और नगर पालिका की ओर से प्रस्तावित ग्रीन पार्क में स्थापित करने की मांग की। इस दौरान ग्रीन पार्क का नाम शास्त्री पार्क करने की मांग की। सभा में पेट्रोलियम की कीमतों में वृद्धि पर भी नाराजगी जताई गई। इस दाैरान हीरालाल शर्मा, शमीम मिल्की, अकील अहमद, शाहिद तौसीफ, माधवेंद्र मूर्ति ओझा, राकेश सिंह, राकेश पाठक, संगीता सिंह, उषा यादव, गंगाराम, नेहाल अख्तर, उपस्थित रहे। संचालन मृत्युंजय शर्मा व शिवेंद्र मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed