फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Road built worth Rs 1 crore started crumbling in just 15 months

Chandauli News: मात्र 15 माह में उखड़ने लगी एक करोड़ से बनी सड़क

Mon, 04 Mar 2024 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Road built worth Rs 1 crore started crumbling in just 15 months
ताराजीवनपुर। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत एक करोड आठ लाख 27 हजार की लागत से क्षेत्र के खर्रा हेड से होकर रूपेठा तक जाने वाला मुख्य मार्ग निर्माण के 15 महीने बाद ही बदहाल हो गया है। मार्ग पर बिछाई गई गिट्टियां उखड़कर किनारे जमा हो गई हैं। इससे राहगीरों में नाराजगी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के खर्रा, महरखा, साई, धनिका होते हुए रुपेठा तक जाने वाला मुख्य मार्ग वर्षों से खराब था। ग्रामीणों की मांग पर प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत लगभग साढ़े पांच किलोमीटर सड़क का निर्माण एक करोड़ आठ लाख 27 हजार की लागत से कराया गया। इसका लोकार्पण छह नवंबर 2022 को राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने किया था। इसका बाकायदा यहां बोर्ड भी लगा दिया गया लेकिन बनने के मात्र 15 महीने बाद ही सड़क बदहाली की अवस्था में पहुंच गई है। राहगीरों का कहना है कि बनने के बाद सड़क छह महीने भी नहीं चली और गिट्टियां उखड़कर किनारे लगने लगीं। इससे लाखों रुपए की लागत से बनी यह सड़क भ्रष्टाचार की गवाही दे रही है। इस सड़क का निर्माण शुरू हुआ तो लोगों में उम्मीद जगी की कुछ राहत मिलेगी लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। उन्होंने सड़क निर्माण की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सड़क निर्माण की जांच कराई जाएगी। कमी पाए जाने पर कार्यदायी संस्था से दोबारा सड़क बनवाई जाएगी।-दीपेश अस्थाना,एक्सईएन,प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed