फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   rmers handed over leaflets for payment

भुगतान के लिए किसानों ने जिला विपणन अधिकारी को सौंपा पत्रक

Tue, 02 Mar 2021 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
rmers handed over leaflets for payment
कंदवा। किसान युवा विकास मंच का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को जिला विपणन अधिकारी अनूप श्रीवास्तव से मिला। इस दौरान उन्होंने ज्ञापन सौंप आधा दर्जन क्रय केंद्र प्रभारियों पर भ्रष्टाचार और लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की। जिला विपरण अधिकारी ने जांच करा कर किसानों को समस्या के निदान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र के अमड़ा, घोसवा, तेल्हरा, मसोइ और फुल्ली में खुले क्रय केंद्र प्रभारियों द्वारा प्रकाश सिंह, अरविंद राय, बलराम सिंह, गिरीश सिंह और रामदेव सिंह सहित कई किसानों से धान की खरीद तो कर ली गई लेकिन आज तक उन्हें खरीद की न तो कोई रसीद गई है और न ही उनके खरीद का भुगतान ही हो पाया है। इससे परेशान किसानों ने किसान युवा विकास मंच के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह मंटू के नेतृत्व में जिला विपरण अधिकारी को पत्रक सौंप लापरवाह क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिला विपणन अधिकारी ने प्रतिनिधि मंडल को जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। समस्या का हल न होने पर किसानों ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को संबंधित किसानों व क्रय केंद्र प्रभारियों की मीटिंग बुलाई गई है। किसानों की समस्या का हल कर दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में अरुण सिंह, मंजय सिंह, अरविंद राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed