{"_id":"6888c38788518c7b370e69fa","slug":"retired-soldier-shot-and-killed-history-sheeter-and-two-injured-in-land-dispute-in-chandauli-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: चंदौली में हिस्ट्रीशीटर की हत्या, जमीनी विवाद में रिटायर्ड फौजी ने मारी गोली; दो लोगों की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चंदौली में हिस्ट्रीशीटर की हत्या, जमीनी विवाद में रिटायर्ड फौजी ने मारी गोली; दो लोगों की हालत गंभीर
Tue, 29 Jul 2025 06:20 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 29 Jul 2025 06:20 PM IST
सार
Chandauli News: चंदौली जिले में जमीन विवाद को लेकर पंचायत चल रही थी। इसी दौरान घर के अंदर से एक पक्ष से शख्स ने पिस्टल से निकालकर गोली चलाना शुरू किया, जिसमें तीन लोग लहूलुहान हो गए। इसमें एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
दोनों घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में मंगलवार को जमीनी विवाद में गोली मारकर दरोगा यादव की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप सेवानिवृत फौजी पर लगा है। दरोगा यादव सैयदराजा थाने का हिस्ट्रीशीटर था। इसके अलावा रमेश यादव (38), अंशु यादव (19) गोली लगने से घायल हो गए हैं। घायलों को पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सीओ समेत भारी पुलिस मौके पर तैनात है।
विज्ञापन
दोनों पक्ष आपस में पट्टीदार हैं। जमीन की विवाद को लेकर आरोपी मुकेश यादव (30) के घर पंचायत चल रही थी। तभी बातचीत के दौरान कहासुनी और हाथपाई शुरू हो गई। इस दौरान आरोपी मुकेश घर से पिस्टल निकाल कर लाया और फायरिंग शुरू दी। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
फायरिंग में दरोगा यादव (38), रमेश यादव (38), अंशु यादव (19) गोली लगने से लहूलुहान हो गए। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया। सभी घायलों को परिवार व ग्रामीणों की मदद से पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP Crime: मामूली बात पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, भाले से हमले में शख्स की मौत; परिवार में मची चीख- पुकार
ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने दरोगा यादव को मृत घोषित कर दिया। इस बाबत चिकित्साधिकारी डॉ. ममता ने बताया कि तीन लोगों को घायलावस्था में लाया गया था। जिसमें दो को सीने और पेट में गोली लगी थी। जबकि एक युवक को हाथ में गोली लगी थी।