फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   man killed by attacking him with spear in dispute between two parties in azamgarh

UP Crime: मामूली बात पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, भाले से हमले में शख्स की मौत; परिवार में मची चीख- पुकार

Tue, 29 Jul 2025 06:03 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 29 Jul 2025 06:03 PM IST
सार

Azamgarh News: बिजली के कटिया कनेक्शन को लेकर विवाद हुआ, जो खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस दौरान एक पक्ष से भाले से हमला किया गया, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई। 

विज्ञापन
man killed by attacking him with spear in dispute between two parties in azamgarh
घटना के बाद अस्पताल के बाहर मौजूद पुलिस व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के महाजी देवरा जदीद (जमुनिहवा) गांव में मंगलवार की शाम मामूली बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट के दौरान विपक्षी द्वारा भाले से वार कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
महाराजगंज थाना क्षेत्र के महाजी देवरा जदीद (जमुनिहवा) गांव निवासी मनीराम निषाद (38) ट्रक चालक था। वह दो माह से घर पर ही रह रहा था। मंगलवार की शाम करीब चार बजे उसके घर की बिजली खराब हो गई। मनीराम निषाद, खंभे पर अपनी केबल को सही कर रहा था। उसी खंभे पर पड़ोसी का भी केबल लगा था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और बात मारपीट तक पहुंच गई। 
विज्ञापन




झगड़े के दौरान विपक्षी ने मनीराम के कमर के ऊपर भाले (धारदार हथियार) से वार कर दिया। वहीं बचाव के लिए आया उसका भतीजा चंदन (21) और पुत्तुल (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन आनन-फानन मनीराम को बाइक से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इसे भी पढ़ें; हत्या का 24 घंटे में खुलासा: बदले की आग में जल रहे थे आरोपी, तड़पा- तड़पा कर ली थी शख्स की जान; गिरफ्तार

घटना से परिवार में मचा कोहराम

वहीं चंदन और पुत्तुल को भी गंभीर चोटें आई हैं। उनका इलाज भी चल रहा है। सूचना मिलने पर महाराजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मनीराम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महाराजगंज थाना प्रभारी केदारनाथ मौर्या ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
घर में मची चीख-पुकार 
मृतक मनीराम निषाद पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वह ट्रक चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में उसकी पत्नी लीला देवी और एक छोटा पुत्र है। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी दहाड़े मारकर रोने लगी। वहीं घर में चीख-पुकार मची हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed