पीडीडीयू नगर। दुलहीपुर क्षेत्र के हरिशंकरपुर स्थित एमआई रोशनी पब्लिक स्कूल में बुधवार को मिसाईल मैन के नाम से मशहूर देश के 11वें राष्ट्रपति व भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति स्व. एपीजे अब्दुल कलाम की 7वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
स्कूल के प्रबंधक इक़बाल अहमद राजू ने बताया कि मध्यमवर्ग के मुस्लिम परिवार में जन्मे कलाम साहब ने अपनी प्रतिभा के बल पर देश व विदेश में नाम रौशन किया। उनके पिता जैनुल्लाब्दीन न तो ज्यादा पढे़-लिखे थे और न ही धनवान थे। वे मछुआरों को नाव किराये पर देकर घर का खर्च चलाते थे। उन्होंनेे अखबार बेचने से लेकर वैज्ञानिक बनने तक का सफर अपनी निष्ठा, लगन और ईमानदारी के बल पर तय किया। उन्होंने जीवन की परिस्थितियों को दरकिनार कर अपने सपने को पूरा करने की सीख दी। इस मौके पर अमित चौधरी, अहमद खान,बिजेंद्र त्यागी, बृजेश मुरारी, सृष्टि, माही, रमन गुप्ता, साधना कनौजिया, अनामिका मौर्य, सतीश, महेंद्र शर्मा, खुर्शीद आलम, राहत, शाहजहां रहे। संचालन अफशां इशरत ने किया।