फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Residents are worried about shortage of water in summer

गर्मी में पानी की किल्लत से परेशान हैं मोहल्लेवासी

Wed, 21 Apr 2021 06:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
Residents are worried about shortage of water in summer
पीडीडीयू नगर। एक तरफ नगर पालिका की ओर से अमृत योजना के तहत पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ किये जाने का दावा किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ काली महाल, आनंद नगर व मुस्लिम महाल के कई घरों में सरकारी पाइप लाइन से मिलने वाली पेयजल की किल्लत हो गई है। दो माह से लोग काफी परेशान है। लोगों का आरोप है कि इस बाबत शिकायत पत्र जब रजिस्टर्ड डाक से नगर पालिका कार्यालय में भेजा गया तो वहां कर्मचारियों ने डाक नहीं लिया। शिकायती पत्र बैरंग ही वापस लौट आया। जबकि मुख्यमंत्री, निदेशक नगर निकाय व जलनिगम समेत जिलाधिकारी को भेज गए पत्र स्वीकार कर लिये गये है। लोगों का आरोप है कि नगर पालिका पीडीडीयू नगर क्षेत्र स्थित कालीमहाल, आनंद नगर व मुस्लिम महाल में 20 से 25 घरों में पिछले दो माह से पीने के पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जबकि दूसरी तरफ रमजान और नवरात्र जैसे पर्वों पर पानी की विशेष जरूरत होती है। लोगों ने आरोप लगाया कि इस बाबत कई बार मौखिक शिकायत नगर पालिका में की गई जबकि वहां जलकल विभाग में कोई जेई नहीं होने के कारण समस्या के निदान में असमर्थता जताई गई। बताया कि वहां पास में कई नई कालोनियां बस गई हैं। जिसके घरों में कनेक्शन जोड़ दिये जाने से पानी की किल्लत हो गई है। मोल्लेवासी जयप्रकाश सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, शबनम, मो.यासीन, नौशाद अहमद, महेंद्र गुप्ता समेत कई लोगों ने हस्ताक्षर युक्त शिकायती पत्र सीएम से लेकर कई अधिकारियों समेत नगर पालिका को भेजा था। आरोप है कि नगर पालिका की ओर से डाक स्वीकर नहीं किया गया। जिससे वह बैरंग ही वापस आ गया। इस संबंध में चेयरमैन संतोष खरवार ने बताया कि पुराने कनेक्शनधारियों को फिर से पानी की आपूर्ति बहाल हो जाएगी। नया ट्यूबवेल शुरु होने के बाद नये कनेक्शनधारियों को पानी की आपूर्ति की जाएगी। बताया कि नगर पालिका को भेजे गए सभी पत्र स्वीकार किये जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed