फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Remembered ancestors on Shab-e-Barat

Chandauli News: शब-ए- बारात पर पूर्वजों को किया याद

Mon, 26 Feb 2024 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Remembered ancestors on Shab-e-Barat
पीडीडीयू नगर। जिले में शब-ए- बारात रविवार को अकीदत के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रात में पूर्वजों की कब्र पर पहुंच कर फातिहा पढ़ी और दुआख्वानी की। कब्रिस्तानों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रार्थना की। जिले के कब्रिस्तान, मजार और मस्जिद विद्युत झालरों की जगमग रहे।
विज्ञापन

शब ए बारात पर मुस्लिम समुदाय के लोग पूर्वजों की याद में रोजा रखा। चने के दाल, बेसन, मैदा, सूजी, बादाम, गाड़ी से बने हलवा को ग्रहण किया।सुबह से ही घरों पकवान की तैयारी शुरू हो गई। शाम होते ही लोग कब्रिस्तानों की ओर निकल पड़े। कब्रिस्तान में पहुंच कर अपनों की कब्र पर फातिहा पढ़ी ओर रोशनी की। रात भर मस्जिदों में इबादत किया। नगर के कसाब महाल, अलीनगर, सिकटियां, इस्लामपुर, नई बस्ती के कब्रिस्तानों समेत ग्रामीण इलाके के कब्रिस्तान में पहुंचकर लोगों ने पूर्वजों की कब्र पर फातिहा पढ़ी। नगर के कसाब महाल, मुस्लिम महाल, शाहकुटी, सिकटिया, धरना, इस्लामपुर, अलीनगर में मस्जिद और कब्रिस्तान रोशनी से जगमग रहे। नगर के सभी कब्रिस्तानों पर कमेटी की ओर से चाय, बिस्किट, पानी के इंतजाम किए गए थे। स्थानीय प्लेटफार्म संख्या दो पर स्थित हजरत लाइन सहित बाबा के मजार पर दुआख्वानी करने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed