फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rajiv Gandhi was the father of computer revolution in the country

देश में कंप्यूटर क्रांति के जनक थे राजीव गांधी

Fri, 21 May 2021 06:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi was the father of computer revolution in the country
पीडीडीयू नगर। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पूण्यतिथि पर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर के काली महाल चौराहा स्थित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और गोष्ठी में राजीव गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। गोष्ठी के पूर्व लोगों में सैनिटाइजर और मास्क वितरित किया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी देश में कंप्यूटर क्रांति के जनक हैं। जब देश में कम्प्यूटर लाया गया तो विरोधियों ने यह कहकर विरोध किया कि देश में बेरोजगारी बढ़ जाएगी। आज कंप्यूटर की लोकप्रियता उनके मुंह पर करारा तमाचा है। शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि राजीव गांधी ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता एवं आधुनिक सोच के बल पर 21वीं सदी के आधुनिक भारत की आधारशिला रखी। इस मौके पर आनंद शुक्ला, बृजेश गुप्ता, विवेक सिंह, नंदगोपाल सिंह, विजय गुप्ता, राकेश सिंह, कमरुल बारी, नेहाल अख़्तर बाबू, दशरथ चौहान, तारिक अब्बास, मुजाहिद अख़्तर, अभिषेक मिश्रा, दीपक गुप्ता, रितेश गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed