फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Railway personnel honored

रेल दुर्घटना रोकने वाले 15 कर्मियों को डीआरएम ने किया पुरस्कृत

Thu, 28 Jan 2021 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Railway personnel honored
पीडीडीयू नगर। ठंडी के मौसम में कोहरे की वजह से दूर तक नहीं दिखाई देता है। ऐसे में ट्रेनों के चालकों के साथ इंजीनियरिंग विभाग की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। दुर्घटना से बचाव के लिए ट्रैकों की नियमित पेट्रोलिंग और ट्रेन चालकों की सतर्कता बहुत जरूरी है। ये बातें मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभागार में बुधवार को संरक्षा गोष्ठी और पुरस्कार वितरण के दौरान कहीं। इसके पूर्व डीआरएम ने रेल दुर्घटना रोकने वाले 15 रेलकर्मियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

गोष्ठी में डीआरएम राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि दुर्घटना रोकने के लिए सावधानी जरूरी है। हर किसी को जिम्मेदारी लेनी होगी। सावधानी हटेगी तो दुर्घटना घटेगी। ऐसे में हर रेलकर्मी को सावधानी का पालन करना जरूरी है। कहा कि प्रतिमाह मंडल में उत्कृष्ट संरक्षा कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जाता है। इसके पूर्व डीआरएम राजेश कुमार पांडेय ने करकटा के कीमैन मनोज कुमार और विनोद कुमार सिंह, टेक्निशियन फर्स्ट संजय कुमार और महेंद्र कुमार, लोको पायलट मुहम्मद अख्तर रजा खान, अमित कुमार, आशुतोष कुमार, अकील अहमद, सीएम सिंह, प्रदीप कुमार, दिनेश राम, नितीश कुमार, अनकोरहा के स्टेशन मास्टर राजेश कुमार, गुरारू के स्टेशन मास्टर निलेश कुमार भावेश सहित 15 रेलकर्मियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार रौशन, वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी इकबाल अहमद, वरीय मंडल अभियंता समन्वय हरिश्चंद्र यादव, वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता (समाडि) गौरव कुमार, वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक सुधांशु रंजन,वरीय मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन) इंदु प्रकाश, संरक्षा सलाहकार एपी सिंह और बृजमोहन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed