फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Railway officials served stale food

रेल अधिकारियों को ही परोस दिया बासी खाना, मचा हंगामा

Fri, 06 Mar 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Railway officials served stale food
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर फूड ट्रैक द्वारा परोसी गई बासी भोजन की थाली। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे विभाग के खान-पान व्यवस्था की पोल बृहस्पतिवार को तब खुल गई जब रेलवे की कैंटीन से ही मंगाए गए खाने की रेल अधिकारियों ने शिकायत की। अधिकारियों व कर्मचारियों का आरोप था कि मंगाए गए खाने की थाली में दी गई दाल खट्टी और सब्जी बासी थी। वहीं कैंटीन के मैनेजर का कहना था कि मौसम में आई गर्मी व खाने का पैकेट देर से खोले जाने के कारण ऐसा हो सकता है। हालांकि कैंटीन मैनेजर ने बाद में खाने का पैसा वापस कर दिया। इससे बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

रेलवे के दूर संचार व टेलिकॉम (एस एंड टी) विभाग के अधिकरियों की डीआरएम ऑफिस में बैठक थी। इसमें डिविजन के कई अधिकारियों ने शिरकत की थी। अधिकारियों के दोपहर के खाने के लिए प्लेटफार्म नंबर दो स्थित फूड ट्रैक कैंटीन को 11 पैकेट खाने का आर्डर दिया गया था। बैठक समाप्त होने के बाद अधिकारी खाना खाने बैठे। उनकी शिकायत थी कि पैकेट में रखी दाल खट्टी और सब्जी बासी थी। इसके बाद सभी ने खाना छोड़ दिया और विभाग के कर्मचारियों को इसकी शिकायत करने फूड ट्रैक भेजा। खानों का पैकेट लेकर जब कर्मचारी फूड ट्रैक पहुंचे तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने खाना खराब होने की बात को सिरे से नकार दिया। इसपर दोनों पक्ष में बहस होने लगी। फूड ट्रैक के कर्मचारियों का कहना था कि देर से खाने का पैकेट खोले जाने के कारण ऐसा हुआ है। खाना दोपहर के 12 बजे पैक किया गया था। पैक किया खाना दो घंटे तक ही सुरक्षित रहता है जबकि अधिकारियों ने पैकेट को तीन घंटे बाद खोला। वहीं रेल कर्मचारियों का कहना था कि खाने का पैकेट समय रहते खोला गया था। हंगामे की खबर सुनकर फूड ट्रैक का मैनेजर भी वहां पहुंच गया। उसने कहा कि हो सकता है गर्मी की वजह से खाना खराब हुआ हो। अपने पक्ष में दलील देते हुए कहा कि इसके पहले भी फूड ट्रैक से कई बार रेल अधिकारियों के लिए खाना जा चुका है। अंत में गलती स्वीकार करते हुए उसने कर्मचारियों को खाने का पूरा पैसा वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed