{"_id":"64306eec33595a7d04098e54","slug":"railway-and-dfcc-officials-should-work-with-manvay-pcom-chandauli-news-c-20-1-144038-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मन्वय के साथ काम करें रेलवे और डीएफसीसी के अधिकारी -पीसीओएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मन्वय के साथ काम करें रेलवे और डीएफसीसी के अधिकारी -पीसीओएम
विज्ञापन
प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक डॉ. मनोज सिंह ने डीएफसीसी के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गंजख्वाजा रेलवे स्टेशन तक डीएफसीसी के कार्यों का निरीक्षण किया। बाद में डीआरएम आफिस के सभागार में बैठक के दौरान मालागाड़ियों के परिचालन के लिए रेलवे और डीएफसीसी के अधिकारियों से समन्वय बनाकर काम करने का आह्वान किया।
प्रिंसिपल चीफ आपरेशन मैनेजर डॉ. मनोज सिंह और डायरेक्टर/आपरेशन बिजनेस डेवलपमेंट नंदुरी श्रीनिवास शुक्रवार की सुबह दस बजे पीडीडीयू जंक्शन के यार्ड में पहुंचे। यहां उन्होंने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के कार्यों कोदेखा। इसके बाद विशेष यान से विंडो ट्रोलिंग करते हुए गंजख्वाजा तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधूरे कामों को तय अवधि में पूरा करने का निर्देश दिया। बाद में उन्होंने मंडल स्तरीय अधिकारियों और डीएफसीसी के अधिकारियों के साथ डीआरएम आफिस के सभागार में बैठक कर मालगाड़ियों के परिचालन पर चर्चा की। कहा कि रेलवे और डीएफसीसी के अधिकारियों को समन्वय बनाकर काम करना होगा। सुरक्षित और तेज मालगाड़ियों का परिचालन किया जाएगा। इस दौरान डीआरएम राजेश गुप्ता, ग्रुप जनरल मैनेजर शोभित भटनाकर, एडिशनल जनरल मैनेजर प्रयागराज मनु प्रकाश दुबे, डिप्टी जनरल राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।