फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Punjab CM's effigy burnt to protest PM's security lapse

पीएम की सुरक्षा में चूक के विरोध में पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

Sat, 08 Jan 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Punjab CM's effigy burnt to protest PM's security lapse
सैयदराजा में पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते विधायक सुशील सिंह व अन्य। संवाद - फोटो : CHANDAULI
सैयदराजा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में चूक के विरोध में शुक्रवार को भारतीय जतना पार्टी के नेताओं ने सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में स्थानीय बाजार के मुख्य चौराहे पर पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। गृहमंत्री से पंजाब सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान हुई सभा में विधायक ने कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक से देश स्तब्ध है। कहा कि पीएम की सुरक्षा में चूक पंजाब सरकार की साजिश है। इस मौके पर चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल, ब्लाक प्रमुख पति महेंद्र सिंह, नामवर प्रसाद, नागा वर्मा, समाजसेवी मीना सिंह, गोरखनाथ अग्रहरि, अशोक मिश्रा, लव्वी राय, अरूण मौर्य आदि रहे। सकलडीहा : प्रधानमंत्री के पंजाब दौरा के दौरान हुई चूक को लेकर देशभर में पंजाब सरकार और कांग्रेस की किरकिरी हो रही है। शुक्रवार को भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार का पुतला दहन किया गया। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार बदले की भावना से प्रधानमंत्री के सुरक्षा में साजिश के तहत चूक की है।इस मौके पर विजय गुप्ता, कमलापति पांडेय, कुमुद बिहारी सिंह, विनय तिवारी, पूनम चौहान, रमन सोनकर, मुसाफिर प्रजापति, रंजय पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed