फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Protests against the electricity department

बिजली विभाग के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 18 May 2020 05:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
Protests against the electricity department
सकलडीहा। पिछले तीन दिनों से बिजली की अनियमित कटौती से परेशान विद्यालयों में क्वारंटीन किए गए प्रवासी मजदूरों और लॉकडाउन में घरों में कैद लोगों ने सोमवार की सुबह बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। विभाग के अधिकारियों ने पैनल में तकनीकी समस्या के कारण आपूर्ति ठप होने की बात कही है। साथ ही पैनलों को दुरुस्त कर दो दिनों के अंदर आपूर्ति सुचारू कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गैर प्रांतों से पलायन कर अपने घर जा रहे मजदूरों को विभिन्न स्कूलों में क्वारंटीन किया गया है। इन प्रवासी मजदूरों ने आरोप लगाया कि तीन दिनों से बिजली की अनियमित कटौती व पानी के अभाव में रहना मुश्किल हो गया है। वही लॉकडाउन के कारण कस्बा में रह रहे बच्चे और महिलाएं चिलचिलाती धूप और उमस से परेशान हैं। आक्रोशित प्रवासी मजदूरों ने बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान बिजली विभाग के अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसडीओ आकाश सिंह ने बताया कि टाउन फीडर के पैनल में तकनीकी समस्या के कारण टाउन और तहसील फीडर को जोड़कर आपूर्ति की जा रही है। दो दिनों के अंदर आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed