फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   protest

व्यापारी के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए छह घंटे दिया धरना

Wed, 14 Aug 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
protest
कमालपुर। स्थानीय बाजार के बर्तन व्यवसाई की हत्या से आक्रोशित व्यापारियों ने मंगलवार केे बाजार बंद रखे और व्यापारी की पत्नी को सरकारी नौकरी देने और 2 करोड़ रुपये मुआवजा मुख्यमंत्री राहत कोष दिलाने व अपराधियों की गिरफ्तारी करते हुए रामलीला मैदान में छह घंटे तक धरना दिया। व्यापारी डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग की। बाद में एसडीएम और सीओ ने जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार करने और उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत कराया।
विज्ञापन

बाजार के बर्तन व्यवसायी महेन्द्र रस्तोगी उर्फ भोले को दस अगस्त की रात सलेमपुर माइनर के पास अल्टो सवार बदमाशों ने गोली मार दी। इसके बाद आल्टो वहीं छोड़ कर ब्रेजा कार ले भागे। इलाज के दौरान सोमवार की शाम व्यापारी की मौत हो गई। व्यापारी की मौत से आक्रोशित व्यापारी मंगलवार को दिन में 11 बजे वे रामलीला मैदान पर अनिश्चितकालीन धरने की शुरूआत कर दी। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने 48 घंटे में अपराधियों को पकड़ने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक अपराधी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। सूचना पाकर मौके पर एसडीएम सकलडीहा रामसजीवन मौर्य और सीओ सकलडीहा प्रदीप सिंह चंदेल पहुंचे और व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। बाद में सीओ ने आश्वासन दिया कि वे 24 घंटे के भीतर अपराधियों को गिरफ्तार कर लेंगे। कहा कि यदि अपराधी किसी सफेदपोश की शरण में होंगे तोभी बच नहीं पाएंगे। वहीं एसडीएम रामजीन मौर्य ने आश्वासन दिया कि मुआवजा के लिए पूरी पत्रावली मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी। बाद में भाजपा के राणा प्रताप सिंह, हरवंश उपाध्याय, सुनील श्रीवास्तव, रामजी तिवारी, राकेश सिंह के कहने पर धानापुर विधायक सुशील सिंह और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने व्यापारियों को न्याय का आश्वसन दिया। इसके बाद लक्ष्मीकांत अग्रहरि और राजेश मोदनवाल ने व्यापारियों को समझा बुझाकर धरना समाप्त कराया। व्यापार मंडल के सुदामा जायसवाल और शंकर प्रसाद जायसवाल ने चेतावनी दी कि 72 घंटे में हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो व्यापारी आंदोलन करेंगे।इसके पूर्व धरना के दौरान व्यापारी को समय से अस्पताल पहुंचाने के लिए मनोज सिंह काका की एक स्वर से प्रशंसा की गई। धरना में सुरेन्द्र जायसवाल, सपा के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, संजय रस्तोगी, कौशल रस्तोगी, भरत रस्तोगी, शिव नारायण गुप्ता, मनोज रस्तोगी, शंकर गुप्ता, ओमप्रकाश रस्तोगी ,शिवजी वर्मा, दादुर अग्रहरि, काजू अग्रहरी, अमरनाथ जायसवाल, अरविंद वर्मा, अवधेश रस्तोगी, शिव प्रसाद गुप्ता, पप्पू गुप्ता रहे।
विज्ञापन

कमालपुर। दस अगस्त की रात व्यापारी को गोली लगने के बाद से घर में चूल्हा नहीं जला है। सोमवार की शाम सात बजे बर्तन व्यापारी की मौत के बाद से परिवार में कोहराम की स्थिति है। दाह संस्कार होने के बाद दसकर्म की शुरूआत नहीं हुई है। ऐसे में पट्टीदारों के भी चूल्हा नहीं जला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
धानापुर में भी बंद रही दुकानें, व्यापारियों ने की हत्यारोपी के गिरफ्तारी की मांग
धानापुर। कमालपुर के बर्तन व्यापारी महेन्द्र रस्तोगी की हत्या के विरोध में मंगलवर को धानापुर के व्यापारियों ने भी दुकानें बंद रखी। बाद में कस्बा स्थित रामलीला चबूतरे पर शशिकांत रस्तोगी के नेतृत्व में हुई सभा में हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग की। निर्णय लिया गया कि 18 अगस्त कीशाम सात बजे फिर से बैठक होगी। बैठक में परमानंद जासवाल, राधेश्याम गुप्ता, निहोर रस्तोगी, इम्तियाज अंसारी, गौतम चौरसिया, नन्दू रस्तोगी, मनोज दूबे, राधे रस्तोगी, सीटू सेठ, कृष्णा सेठ, नखडू सेठ, गोविन्द रस्तोगी, रामजी ताम्रकार, बजरंगी ताम्रकार, अतहर राईन रहे।
रिपोर्ट-डॉ.देवेन्द्र प्रताप यादव
संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-3300
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed