फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Proposal to conduct internal examination of 30 marks at school level

विद्यालय स्तर पर 30 अंक की आंतरिक परीक्षा कराने का प्रस्ताव

Tue, 17 Aug 2021 06:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
Proposal to conduct internal examination of 30 marks at school level
कंदवा। स्थानीय थाना के अरंगी गांव स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में मंगलवार को शिक्षक और अभिभावकों की संयुक्त बैठक हुई। इसमें यूपी बोर्ड में हाईस्कूल की तरह इंटरमीडिएट की परीक्षा में भी प्रायोगिक विषयों को छोड़कर अन्य विषयों में भी 30 अंक की आंतरिक परीक्षा विद्यालय स्तर पर आयोजित किए जाने और इसका अंक वाह्य परीक्षा में जोड़े जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. कृष्णकांत तिवारी ने कहा कि सीबीएसई तथा आईसीएसई के छात्र 98 या 99 प्रतिशत तक अंक प्राप्त कर लेते हैं। उनका औसत अंक 90 प्रतिशत से ऊपर होता है। जबकि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के छात्र 80 से 90 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त कर रह जाते हैं। प्रतिभाशाली छात्रों के अंक भी अन्य बोर्ड की तुलना में काफी कम रहता है। इससे शिक्षक भर्ती अथवा अन्य नौकरियों में इनका शैक्षिक गुणांक काफी कम हो जाता है। वहीं अन्य बोर्ड के छात्र मेरिट में आगे रहते हैं। इस समस्या के निदान के लिए ऐसा करना जरूरी है। बैठक में रमेश दुबे, राजकुमार सिंह, सियाराम सिंह, गिरीराज द्विवेदी, सच्चिदानंद पांडेय, ध्रुव पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed