फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Prices of vegetables started touching the sky as soon as it started raining

बारिश शुरू होते ही आसमान छूने लगी सब्जियों की कीमत

Sun, 28 Jun 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Prices of vegetables started touching the sky as soon as it started raining
पीडीडीयू नगर। मानसून की शुरुआत होने के बाद लगातार बारिश हो रही है। बारिश होते ही सब्जियों की कीमत आसमान छूने लगी हैं। एक पखवारे में सब्जियों की कीमत दो से तीन गुना तक बढ़ गई है। डीजल के मूल्यों में हुई वृद्धि का भी सब्जी की कीमतों पर असर पड़ा है। माल ढुलाई में बढ़ोत्तरी होने से बाहर से आने वाली सब्जियों के मूल्य में भी वृद्धि हो गई है।
विज्ञापन

लगभग एक पखवारे पूर्व सब्जी की कीमतों में काफी कमी आ गई थी। आलू व प्याज के मूल्य भी नियंत्रण में थे। अब सब्जियों के भाव आसमान छूने लगे हैं। एक पखवारे पूर्व 17 रुपये प्रति किलो बिक रहा आलू 24 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं गोभी 20 से बढ़कर 60 रुपये प्रति नग, परवल 20 से 60, बैंगन 20 से 40, टमाटर 10 से 30, भिंडी 10 से 20, नेनुआ पांच से 20, बोड़ा 30 से 50, करेला 10 से 30, कटहल 30 से 60, पत्ता गोभी 20 से 40 व अरवी 20 से 40 रुपये प्रति किलो की दर पर पहुंच गया है। इनके अलावा धनिया पत्ता 200 व अदरक 120 रुपये प्रति किलो की दर पर बिक रहा है। सब्जी विक्रेता अशोक जायसवाल का कहना है कि बारिश के कारण लोकल पैदा होने वाली सब्जियों की खेती बर्बाद होने के कारण इनके मूल्य में तेजी आई है। वहीं डीजल के मूल्य में वृद्धि होने के कारण माल ढुलाई में बढ़त का असर भी सब्जियों के भाव पर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed