फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ?????? ?? ???PRD jawans learned to match the boot

पीआरडी के जवानों ने सीखा बूटों से ताल मिलाना

Sat, 24 Oct 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
?????? ?? ???PRD jawans learned to match the boot
नौगढ़ में परेड करते पीआरडी जवान। - फोटो : CHANDAULI
नौगढ़। पीआरडी के जवानों को चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से प्रांतीय रक्षक दल के जवानों की प्रत्येक शनिवार को अब परेड होगी। पहली बार ऐसा हो रहा है। शनिवार को भेड़ाफार्म के ग्राउंड पर पीआरडी जवानों ने परेड किया और ग्राउंड के कई चक्कर लगाए। इस दौरान बूटों से ताल मिलाना बताया गया । पीआरडी जवानों की अब ऑनलाइन ड्यूटी भी लगेगी जिसके लिए यूपी डेस्को की ओर से तैयार सॉफ्टवेयर का ट्रायल चल रहा है।
विज्ञापन

तहसील कमांडर सुदामा यादव ने बताया कि ऑनलाइन ड्यूटी लगने से भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी और जवानों को बार-बार कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। पहली बार पीआरडी जवानों की परेड कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कमांडर ने जवानों को नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि परेड करते समय सावधान विश्राम की भूमिका में जूतों के बूट की ताल हमेशा बजनी चाहिए और बाएं मुड़-पीछे मुड़ का विशेष ध्यान रखें। बताया कि सभी जवानों से बीस-बीस मिनट परेड कराई जाएगी। सरकार की इस नई व्यवस्था से पीआरडी जवान अब चुस्त-दुरुस्त नजर आएंगे। इस मौके पर सुनील कुमार, मंगल प्रसाद, गोरखनाथ, महादेव, शारदा प्रसाद, सुरेश, प्रेमनाथ, नारायण, शशि कला, लाल साहब, मुन्नी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed