फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Prayed for peace in Zuma praye

Chandauli News: जुमा की नमाज में मांगी अमन की दुआ

Sat, 08 Apr 2023 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Prayed for peace in Zuma praye
मुकद्दस रमजान के तीसरे जुमा पर मस्जिदों में नमाज अदा कर मुस्लिम बंधुओं ने देश में अमनचैन और तरक्की की दुआ मांगी। विभिन्न मस्जिदों में जुमा की नमाज पढ़ने के लिए लोगों में उत्साह दिखा।
विज्ञापन

माह ए रमजान सबसे पवित्र माह माना जाता है। एक माह के रोजे के बाद ईद उल फितर का त्योहार आता है। रोजे के दौरान जुमा का अलग ही महत्व है। शुक्रवार को नगर के मिनारा मस्जिद, जीटी रोड स्थित जामा मस्जिद, अलीनगर मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इस दौरान नमाजियों ने देश ,दुनिया और परिवार की बेहतरी की दुआ मांगी। इसी तरह सैयदराजा, चंदौली, दुलहीपुर, पड़ाव, बबुरी, चकिया, धानापुर सहित पूरे जिले के मस्जिदों में जुमा की नमाज अदा की गई। संवाद
विज्ञापन

02. मुख्यालय स्थित शाही मस्जिद में कुरान तरावीह मुकम्मल
चंदौली। मुकद्दस रमजान माह के पहले अशरे के बाद से मुकम्मल कुरान तरावीह का सिलसिला चल रहा है। बृहस्पतिवार की रात मुख्यालय स्थित शाही मस्जिद में हाफिज सगीर साहब ने कुरआन तरावीह मुकम्मल की। साथ ही देश में अमन-चैन को लेकर दुआ की गई। हाफिज सगीर ने कहा कि रमजान माह में ही कुरान शरीफ नाजिल हुआ है। इसलिए रमजान माह के चांद रात से लेकर ईद की चांद दिखने से पहले तक तरावीह की नमाज पढ़ना चाहिए। इसमें कुरान तरावीह के बाद सुन्नत तरावीह भी पढ़ना बहुत जरूरी है। क्योंकि कुरान तरावीह एक अलग सुन्नते मुअक्कदा है और सुन्नत तरावीह एक अलग सुन्नत है। इस मौके पर हाजी शाहमुहम्मद, हाजी दाउद अली, नूर मोहम्मद, शमीम खान, निसार राईन, रियाज अहमद, मंजूर अंसारी, मुश्ताक खान, अयाज अंसारी, सहित काफी संख्या में नमाजी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed