फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Prabhu and Vandana first in 100 meters race

सौ मीटर दौड़़ प्रतियोगिता में प्रभु व वंदना आये प्रथम

Thu, 18 Nov 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Prabhu and Vandana first in 100 meters race
चहनिया । सांसद खेल स्पर्धा खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मां खंडवारी देवी इंटर कालेज चहनियां के खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि चहनिया ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जला कर किया। इस दौरान बालक वर्ग के सौ मीटर की दौड़ में प्रभुनारायण और बालिका वर्ग में वंदना
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेलकूद से संबंधित प्रतियोगिताएं हमेशा होनी चाहिए। इससे खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरती है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलती है। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता विवेक कैलाश नाथ यादव ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता से जुड़े लोग स्वस्थ व तंदरुस्त रहते हैं। प्रतियोगिता में सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रभुनारायण प्रथम, अमित शर्मा द्वितीय व सौ मीटर दौड़ बालिका वर्ग में वंदना सिंह प्रथम, अनुराधा मोर्य द्वितीय, दो सौ मीटर दौड़ में बालक वर्ग में प्रभु नारायण प्रथम, अमित द्वितीय,चार सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में कुलदीप यादव प्रथम, गोपी सोनकर द्वितीय, चार सौ मीटर दौड़ बालिका वर्ग में आरजु शाक्य प्रथम, प्रीति मोर्या द्वितीय, आठ सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में रोहित प्रथम, राहुल द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में चहनियां प्रथम व बेलवानी द्वितीय रहा। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियो नै विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। आयोजक खंड विकास अधिकारी सतीश चन्द्र त्रिपाठी ने अतिथियों को अंग वस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का संचालन क्षे़त्रीय युवा कल्याण एवं प्रा.वी.द.अधिकारी अनीश सिंह ने किया। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा,सूर्यमुनि तिवारी, राजेंद्र प्रताप सिंह, जिला महामंत्री जितेंद्र पांडेय, योगेन्द्र मिश्रा, प्रधान पति सतिश गुप्ता, अरबिंद पांडेय ,दीपक जायसवाल, खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप मिश्रा, ग्राम विकास अधिकारी हवलदार यादव, धर्मेन्द्र सिंह, नित्यानंद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed