{"_id":"6aa453f37db251760a0e7635","slug":"women-enthralled-the-audience-with-dance-and-kajri-at-the-teej-festival-chandauli-news-c-191-1-gyn1002-148509-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: तीज महोत्सव में महिलाओं ने नृत्य और कजरी से बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: तीज महोत्सव में महिलाओं ने नृत्य और कजरी से बांधा समा
विज्ञापन
Photo Title
। स्वामी विवेकानंद चौराहे के पास महिला जागरूक मंच की ओर से तीज महोत्सव एवं तीज मेले का आयोजन किया गया।
देर रात तक चले कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इसमें नृत्य, कजरी, गजल सहित कई प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। महोत्सव में महिलाओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मोनिका चौरसिया जूनियर तीज क्वीन, निर्मला गुप्ता सीनियर तीज क्वीन और तुलसी गुप्ता बेस्ट डांसर चुनी गईं।
विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। महिला जागरूक मंच की संरक्षक संगीता खन्ना ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य महिलाओं को मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ अपनी प्रतिभा को भी निखार सकें। उन्होंने कहा कि तीज जैसे आयोजन महिलाओं को खुलकर सामने आने और अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं।
इसमें रितिका खन्ना, प्रीति शर्मा, सुनीता यादव, आरती सिंह, योगिता हेमकर, कनक जायसवाल, जागृति मौर्य, सीमा खत्री, मीरा बरनवाल, राधिका बरनवाल, रेनू चौधरी, पल्लवी धवन, ममता बरनवाल, दीपिका मौर्य, अलका बरनवाल, शालिनी मेहरा, किरण पोद्दार, वीणा, अनीता गुप्ता, अंजना गुप्ता, रीना बरनवाल आदि मौजूद रहीं।