फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A young man drowned while bathing in the Ganges after washing clothes.

Chandauli News: कपड़े धोने के बाद गंगा में नहाने उतरा युवक डूबा, माैत

Sat, 12 Sep 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
A young man drowned while bathing in the Ganges after washing clothes.
कोइरौना थाना क्षेत्र के बारीपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को नहाते समय 43 वर्षीय झूम्मन कनौजिया गंगा में डूब गए। वह कपड़े धोने के बाद नहाने के लिए गंगा में उतरे थे।
विज्ञापन

गोताखोर उसकी तलाश में देरशाम तक जुटे रहे। शाम पांच बजे शव मिला। छोटे बेटे अर्जुन के मुताबिक बारीपुर गांव ननासी झूम्मन कन्नौजिया विभिन्न गांव में घर-घर जाकर कपड़े धोने और प्रेस करने का काम करते थे।
विज्ञापन

इसी से परिवार का भरण-पोषण होता था। शुक्रवार को वह कपड़ा लेकर घाट पर धोने के लिए गए थे। कपड़ा धोने के बाद वह स्नान करने के लिए गंगा में उतरे, लेकिन तेज बहाव के कारण डूब गए। सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोताखोर बुलाकर तलाश शुरू कराई। घटना की सूचना से पत्नी कंचन का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे करण और अर्जुन परेशान हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक इस समय गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है, जिससे गहरे पानी में तलाश करना काफी जोखिम भरा है। झूम्मन कुछ महीने पहले काम करने के लिए मुंबई गए थे। कुछ दिन पहले ही घर लौटे थे। थाना प्रभारी कोइरौना मनीष द्विवेदी ने कहा कि व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed