{"_id":"6aa453ba26d1fa1b1f0a8656","slug":"cepc-delegation-met-the-cm-chandauli-news-c-191-1-svns1017-148506-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सीएम से मिला सीईपीसी का प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सीएम से मिला सीईपीसी का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन
Photo Title
कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में 5 कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्हें 4 से 7 अक्तूबर तक भदोही में आयोजित 50वें इंडिया कारपेट एक्सपो में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया।
सीईपीसी पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी शैलेष कुमार भी रहे। सीईपीसी चेयरमैन ने उन्हें प्रदेश के समृद्ध कालीन उद्योग के विकास, निर्यात को बढ़ावा देने तथा इस क्षेत्र से जुड़े लाखों बुनकरों एवं कारीगरों के हित के लिए उत्तर प्रदेश के लिए अलग से समर्पित कालीन नीति बनाए जाने पर भी चर्चा और आग्रह किया। प्रतिनिधि मंडल में सीईपीसी अध्यक्ष कैप्टन मुकेश कुमार गोंबर, उपाध्यक्ष असलम महबूब, प्रशासनिक समिति के सदस्य पियूष बरनवाल, संजय गुप्ता, इम्तीयाज अहमद शामिल रहे।
प्रतिनिधि मंडल ने सीएम को भदोही में 4 से 7 अक्तूबर को होने वाले इंडिया कार्पेट एक्सपो में बतौर मुख्य अतिथि आने का निवेदन किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक सहमति दी।
विज्ञापन
लोगों ने उन्हें संत शिरोमणि गुरू रविदास के चित्र वाली स्मृति चह्नि उन्हें भेंट की। संवाद