फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Training provided to prevent maternal mortality

Chandauli News: मातृ मृत्यु दर रोकने के लिए दिया गया प्रशिक्षण

Sat, 12 Sep 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Training provided to prevent maternal mortality
सरपतहां स्थित सीएमओ कार्यालय सभागार में शुक्रवार को मातृ स्वास्थ्य और सुरक्षित प्रसव को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

जिसमें प्रसवोत्तर रक्तस्राव की रोकथाम, प्रबंधन और नॉन-न्यूमेटिक एंटी-शॉक गार्मेंट उपकरण के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। अमूमन देखा जाता है कि प्रसव के बाद रक्तस्राव नहीं रुकता है।
विज्ञापन

इससे महिला की स्थिति गंभीर हो जाती है। साथ ही मौत होने का डर भी रहता है। ऐसे स्थिति में एनएएसजी उपकरण के उपयोग की विधि भी बताई गई।
जिलाधिकारी शैलेष कुमार और सीएमओ डॉ. एसके चक के निर्देश पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय, महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय और छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित एएनएम, स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला चिकित्सालय पर दो-दो एनएएसजी उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। ये उपकरण आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल जीवनरक्षक सहायता प्रदान करेंगे। इनसे मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्र तक सुरक्षा मिलेगी। डॉ. रामपाल यादव, डॉ. कृष्णा चंद्र दुबे, डॉ. राजू सिन्हा और ज्योति ने बार-बारी से प्रशिक्षण दिया।

डॉ. कृष्णा दुबे ने एनएएसजी उपकरण के महत्वपूर्ण अंगों और इसे पहनाने-हटाने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई। कहा उपचार में देरी मरीज की स्थिति गंभीर कर सकती है, इसलिए रक्तस्राव की शीघ्र पहचान और एनएएसजी का सही प्रयोग करें। प्रशिक्षण में डिप्टी सीएमओ डॉ. आरबी पाठक, डॉ. निलमा धवन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed