फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Power supply to 35 villages connected to the Utraut feeder has been disrupted for 20 hours.

Chandauli News: 20 घंटे से ठप है उतरौत फीडर से जुड़े 35 गांवों में बिजली आपूर्ति

Wed, 15 Jul 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Power supply to 35 villages connected to the Utraut feeder has been disrupted for 20 hours.
चकिया। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के उतरौत फीडर की बिजली आपूर्ति पिछले लगभग 20 घंटे से ठप होने के कारण करीब 35 गांवों के हजारों उपभोक्ता परेशान रहे। बिजली गुल रहने से भीषण गर्मी में लोग बेहाल हैं। वहीं, नलकूप बंद होने से धान की रोपाई और सिंचाई का काम भी बाधित हो गया। महिलाओं के विरोध के चलते मरम्मत कार्य नहीं हो सका।
विज्ञापन

सोमवार की रात इसहुल गांव के बिंद बस्ती में रामसेवक के मकान के ऊपर से गुजरे रही 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर घर पर गिर गया। हादसे की आशंका को देखते हुए परिवार की महिलाओं ने मकान के ऊपर से तार हटाने की मांग करते हुए विरोध जताया। रात में पहुंची संविदा कर्मचारियों की टीम विरोध के चलते मरम्मत कार्य नहीं कर सकी। मंगलवार सुबह अवर अभियंता रविशंकर के नेतृत्व में विभागीय टीम नए तार के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन महिलाओं के विरोध के कारण बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

मामले को लेकर बिजली निगम के अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीण कोतवाली भी पहुंचे, लेकिन देर शाम तक कोई समाधान नहीं निकल सका। इस बीच क्षेत्र के लोगों ने बिजली संकट को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य से भी शीघ्र समाधान कराने की मांग की। उतरौत फीडर से लगभग 50 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। हालांकि वर्तमान में करीब 35 गांवों की आपूर्ति ठप होने से लोगों को पेयजल, घरेलू कार्यों और कृषि कार्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता रविशंकर ने बताया कि विरोध कर रहे पक्ष की मांगों को ध्यान में रखते हुए उच्चाधिकारियों से वार्ता की जा रही है। तार की मरम्मत कर जल्द-से-जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed