फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Power supply not restored in 28 villages due to feeder disturbances

फीडर में गड़बड़ी से 28 गांवों में बहाल नहीं हुई बिजली आपूर्ति

Fri, 28 May 2021 07:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
Power supply not restored in 28 villages due to feeder disturbances
इलिया। स्थानीय बिजली उपकेंद्र से जुड़े 28 गांवों में दूसरे दिन भी बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हुई। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। फीडर में गड़बड़ी की वजह से आपूर्ति बंद है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई है। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश है। इलिया बिजली उपकेंद्र पर तीन फीडरों से बिजली आपूर्ति की जाती है। उपकेंद्र से लगभग 40 गांव जुड़े हुए हैं। इसमें बाबा रमईया फीडर महीनों पहले फुंक गया था। बाबा रमईया फीडर को बनवाने के बजाय फीडर से जुड़े दर्जनों गाँव की आपूर्ति इलिया फीडर से टेपिंग करके चलाया जा रहा था। इससे इलिया फीडर और बाबा रमईया फीडर के गाँवों को जोड़ने से क्षेत्र में तकनीकी खराबी होने पर शट डाउन लेने के कारण आपूर्ति बाधित हो जा रही है। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद इलाके की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। अधिक लोड होने की वजह से पहले इलिया फीडर से केबल बाक्स जला फिर इलिया फीडर का ट्राली ब्लास्ट कर गया। इससे दोनों फीडर से जुड़े 28 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। विभागीय अधिकारियों की लापरवाहीकी वजह से दूसरे दिन शुक्रवार की देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। इससे घरों में पानी आपूर्ति भी नहीं हो रही है। बारिश होने की वजह से जहरीले जंतुओं का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने जेई घनश्याम को कई बार फोन किया, लेकिन कोई भी जवाब नहीं मिला। इस संबंध में एसडीओ प्रशांत कुमार ने कहा कि उपकेंद्र से जुड़े फीडरों के जलने के बारे में जानकारी मिली है। उसे ठीक कराया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed