फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   power

बिजली कटौती से आक्रोशित लोगों ने एसएसओ को बनाया बंधक

Thu, 15 Aug 2019 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
power
नौगढ़। लगातार हो रही विद्युत कटौती से नाराज कई गांवों के ग्रामीणों व व्यापारियों ने बुधवार को चकरघट्टा स्थित विद्युत सब स्टेशन पर प्रदर्शन किया। और सब स्टेशन पर मौजूद दो एसएसओ व संविदाकर्मियों को घंटों बंधक बनाए रखा। हंगामे की सूचना पर पहुंचे विद्युत मजदूर संघ के अध्यक्ष देवेश यादव ने ग्रामीणों व व्यापारियों को शीघ्र आपूर्ति से सुधार कराने का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों व व्यापारियों का आरोप था कि आए दिन विद्युत कटौती और ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत को विभाग के अधिकारी नजरअंदाज कर रहे हैं। इससे नाराज होकर उन्होंने सब स्टेशन पर प्रदर्शन करने का फैसला किया है। उन्होंने उपकेंद्र पर मौजूद एसएसओ महेश और विकास सहित संविदाकर्मी गुंजन व विनोद को भी घंटों बंधक बनाए रखा। व्यापार मंडल के महामंत्री लालसाहब यादव ने कहा कि विद्युत सब स्टेशन का समुचित लाभ क्षेत्र के लोगों को नहीं मिल पा रहा है। बिना पूर्व सूचना के कभी लोडिंग, कभी मेंटेनेंस तो कभी 33 केवी तार में खराबी के नाम पर घंटों बिजली काट दी जाती है। जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री देव जायसवाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायत के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने विभाग के कर्मचारियों व संविदाकर्मियों पर अवैध वसूली में लिप्त रहने का आरोप भी लगाया। चेतावनी दी कि आपूर्ति में सुधार नहीं किए जाने पर ग्रामीण व व्यापारी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। विद्युत कर्मियों को बंधक बनाए जाने की सूचना पर पहुंचे विद्युत मजदूर संघ के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंप लोगों ने घेराव समाप्त किया और बंधकों को भी मुक्त कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से सतीश कुमार सिंह, विशाल सिंह राजपूत, गोविंद प्रजापति, राकेश राव, अशोक सिंह, गुलजार ख़ान, सदानंद सहित आधा दर्जन गांव के ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन

शहाबगंज। क्षेत्र के बड़गांवा गांव में बुधवार की दोपहर तेज बारिश के दौरान 33 हजार वोल्ट का पोल भरभरा कर गिर गया। इससे लगभग 50 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली न रहने से इन गांवों के लोगों को उमसभरी गर्मी में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से क्षतिग्रस्त खंभे को ठीक कराकर आपूर्ति आरंभ कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि चकिया स्थित एक लाख 32 हजार केवीए से निकली 33 हजार वोल्ट की लाइन को शहाबगंज विद्युत उपकेंद्र से लगभग तीन माह पूर्व जोड़ा गया है। बुधवार की दोपहर तेज बारिश के चलते लाइन जोड़ने वाला एक पोल गिर गया है। इस पोल के गिरने से कई अन्य पोल भी टेढ़े हो गए हैं। पोल गिरने से शहाबगंज सहित अतायस्तगंज, डुमरी, अमांव, भूसी, भोड़सर, सिंगरौल, लटावतियरा, पचवनिया, केराडीह, नौडिहा, राममाडो, सारिंगपुर, सेमरा सहितलगभग चार दर्जन गांव अंधकार में डूब गए हैं। वहीं बिजली आपूर्ति ठप होने से धान के फसल की सिंचाई भी बाधित हो रही है। खेतों में सिंचाई के लिए लगे नलकूप शोपीस बनकर रह गए हैं। लोगों के घरों में बिजली से चलने वाले उपकरण ठप हैं और मोबाइल चार्ज करने के लिए उन्हें पास के गांवों का चक्कर काटना पड़ रहा है। कई गांवों में बिजली न रहने से पानी की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से शीघ्र आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed