फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ponds covered with water hyacinth and garbage, how will Chhath Puja be held?

Chandauli News: जलकुंभी और कचरे से पटे तालाब, कैसे होगी छठ पूजा

Sun, 03 Nov 2024 04:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Ponds covered with water hyacinth and garbage, how will Chhath Puja be held?
पीडीडीयू नगर। दीपावली के बाद घरों में छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दो दिन के बाद सूर्योपासपा का महापर्व शुरू होने वाला है लेकिन नगर पालिका प्रशासन ने अभी तक कोई तैयारियां नहीं की है। नगर के तालाब और पोखरे कचरे से भरे हुए हैं। यही हाल रहा तो व्रती महिलाएं गंदगी के बीच अर्घ्य देने को विवश होंगी।
विज्ञापन


डाला छठ की शुरुआत पांच नवंबर से होगी। तालाबों और पोखरों पर आस्थावानों का जमघट लगेगा। सात और आठ नवंबर को पूजन के साथ व्रती महिलाएं सूर्य को अर्घ्य देंगी लेकिन नगर के जलाशयों और आसपास अभी सफाई तक नहीं कराई गई। चंदासी स्थित दामोदरदास पोखरे के पास गंदगी के ढेर लगे हैं। मुगलचक वार्ड में स्थित तालाब की भी यही हालत है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि तालाब से काफी आ रही है। नगर के बाकी तालाबों में भी जलकुंभी उतरा रही है और आसपास गंदगी फैली है। वहीं, प्रकाश और चेंजिंग रूम की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन

कोट-----------
नगर पालिका क्षेत्र में जिन तालाबों और पोखरों के किनारे पूजन होता है, वहां सफाई कराने का निर्देश दिया गया है। - सोनू किन्नर, अध्यक्ष, नगर पालिका पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed