फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police caught air firing

वाई फायरिंग करने वाले को पुलिस ने पकड़ा

Sun, 05 Jul 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Police caught air firing
नौगढ़। क्षेत्र के शमशेरपुर छलका के पास शनिवार की रात गांव के दो लोगों के बीच तू-तू, मैं-मैं के बाद एक मनबढ़ द्वारा हवाई फायरिंग कर देने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस फायरिंग करने वाले युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने रायफल अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

छलका स्थित पुलिया के पास मनीष गहरवार अपने साथी पिंटू यादव और कुछ दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। अचानक किसी बात को लेकर उनमें विवाद होने लगा। बात बढ़ी तो पिंटू यादव ने अपनी गाड़ी से लाइसेंसी रायफल निकालकर हवा में फायरिंग कर दी। वहां मौजूद अन्य लोगों के बीच-बचाव करने में राइफल टूट भी गई। इस बीच किली ने फायरिंग की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर रामउजागीर व थानाध्यक्ष चकरघट्टा राजेश सरोज अन्य पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और फायरिंग करने वाले पिंटू को पकड़कर थाने ले आए। इंस्पेक्टर ने बताया कि टूटी हुई रायफल को कब्जे में ले लिया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक इस संबंध में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed