फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Plantation and protection of plants is essential

पौधरोपण और पौधों का संरक्षण जरूरी

Tue, 06 Jul 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Plantation and protection of plants is essential
चंदौली। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जनपद एवं जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज चंदौली के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय इंटर कॉलेज वन महोत्सव के अंतर्गत लगातार दूसरे दिन वृहद वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य रीता रानी ने कहा कि वृक्ष है तो हम हैं और जीवन है। आज मानव अपनी स्वयं की आवश्यकता व लोभ के लिए वृक्षों को काटता चला आ रहा है, परंतु वृक्ष लगाने एवं संरक्षण हेतु निष्क्रिय है। इसका दुष्परिणाम बहुत ही भयंकर हो सकता है तथा मानव को चाहिए कि वृक्षों को लगाए और उसका संरक्षण करें। इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त गाइड कुमारी अंजू, जिला संगठन आयुक्त स्काउट सैयद अली अंसारी, पूनम यादव, रोशनी विश्वकर्मा, गुडि़या, सपना साधना, सलोनी उपस्थित रही। संचालन कुमारी अंजू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed