{"_id":"69c6d76f6232d8d1060f52c7","slug":"petrol-pumps-have-set-limits-and-people-are-visiting-three-or-four-pumps-to-fill-their-vehicles-tanks-chandauli-news-c-191-1-gyn1003-140918-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पेट्रोल पंपों पर लिमिट तय, वाहनों की टंकी फुल कराने के लिए 3-4 पंपों पर जा रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पेट्रोल पंपों पर लिमिट तय, वाहनों की टंकी फुल कराने के लिए 3-4 पंपों पर जा रहे लोग
विज्ञापन
गौरा में पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवादं
ईरान-इस्राइल युद्ध के बीच जिले में तेल संकट की अफवाह है। इससे लोगों में वाहनों की टंकी को फुल कराने की होड़ मची है। लोग टंकी फुल कराने के लिए तीन से चार पेट्रोल पंपों के चक्कर लगा रहे हैं। इस वजह से पेट्रोल पंपों पर वाहन की कतार लग जा रही है।
पंप पर पेट्रोल और डीजल का स्टाॅक खत्म हो जा रहा है। कुछ स्थानों पर पुलिस की निगरानी में पेट्रोल दिया गया। लोग एक, दो नहीं बल्कि तीन से चार पंपों पर भागदौड़ कर रहे हैं। हर जगह-जगह 100-200 का पेट्रोल भरवाकर टंकी फुल करवा रहे हैं।
जिला प्रशासन की ओर से लगातार यह दावा किया जा रहा है कि जिले में पेट्रोल और डीजल का संकट नहीं है। पेट्रोल पंप एसोसिएशन का दावा है कि अब भी जिले में पांच-पांच दिन का स्टॉक है।
विज्ञापन
इसके बावजूद बीते दो दिनों से जिले के पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। बाइक और चार पहिया वाले वाहनों की टंकी फुल कराने के लिए भागदाैड़ कर रहे हैं। इस वजह से पेट्रोल पंप संचालक ने लिमिट निर्धारित कर दिया है।
कोई केवल 100 तो कोई 200 तक का ही पेट्रोल दे रहा है। पंप संचालकों का कहना है कि टंकियों पर भीड़ इतनी बढ़ गई है कि हर व्यक्ति का अगर टंकी फुल करेंगे तो समय ज्यादा लगेगा। वहीं हर व्यक्ति को पेट्रोल भी नहीं मिल पाएगा।