{"_id":"6410bf41f8c441685d0174e4","slug":"people-went-to-the-wedding-thieves-cleaned-the-house-chandauli-news-c-20-1-102904-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: शादी में गए थे लोग, घर साफ कर गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: शादी में गए थे लोग, घर साफ कर गए चोर
विज्ञापन
अलीनगर थाना के वार्ड नंबर नौ मुगलचक में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने तीस हजार रुपये और लाखों रुपये मूल्य के जेवरात चुरा लिए। परिवार के सभी सदस्य दो दिन पहले ताला बंद कर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। मंगलवार को लौटने पर घर वालों को चोरी की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के वार्ड नंबर नौ मुगलचक निवासी राजेश गुप्ता के भाई अजय नगर के दामोदरदास पोखरा पर रहते हैं। अजय के पुत्र सौरभ की शादी सोमवार को थी। शादी में शामिल होने के लिए राजेश के परिवार के सभी सदस्य दामोदरदास पोखरा आए थे। इस दौरान मकान का ताला बंद था।
अजय की बारात सिलिगुड़ी गई थी। मंगलवार की सुबह शादी के बाद बारात वापस लौटी है। बारात से लौट कर राजेश परिवार सहित घर पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो आलमारी टूटी थी और सामान इधर-उधर बिखरा था। राजेश के अनुसार चोर अलमारी में रखे 30 हजार रुपये नगदी सहित सोने की मांगटीका, मंगलसूत्र, सोने की चेन, अंगूठी, कर्णफूल, मीना,लौग सहित लगभग तीन लाख के जेवरात ले गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। चोरी अलीनगर के थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि राजेश की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।