फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   People took to the streets to protest against the terrorist attack in Pahalgam

Chandauli News: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में सड़क पर उतरे लोग

Thu, 24 Apr 2025 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
People took to the streets to protest against the terrorist attack in Pahalgam
पीडीडीयू नगर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में बुधवार को लोग सड़क पर उतर आए। लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर आतंकी घटना में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन

वहीं केंद्र सरकार से इस नृशंस हत्या कांड को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था लक्ष्य सोसायटी एवं संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजित लोक रंगोत्सव में भाग लेने आए कलाकारों ने भी कैंडल मार्च कर घटना के प्रति विरोध जताया। कांग्रेस ने भी नगर में कैंडल मार्च निकालकर आतंकी घटना में मृत लोगों को श्रद्धांजलि दी।पीडीडीयू नगर में आयोजित लोक रंगोत्सव में गढ़वा झारखंड, जमालपुर, मुंगेर, आरा बिहार, वाराणसी, प्रयागराज, मध्य प्रदेश से कलाकार भाग लेने आए हैं। बिहार व झारखंड से आए कलाकारों ने मोमबत्ती जलाकर आतंकी घटना का विरोध किया। विरोध करने वालों में अनीता कुशवाहा, अनिल सिंह आदि शामिल रहे। सकलडीहा तहसील के अधिवक्ताओं के साथ विभिन्न संगठनों के लोगों ने घटना की कड़ी निंदा की। वरिष्ठ अधिवक्ता शिव गोविंद सिंह, सुरेश यादव, विजय प्रताप सिंह, सुभाष सिंह ने कहा कि आतंकियों ने जिस प्रकार से घूमने गए निहत्थों को धर्म पूछकर गोलियां बरसाई है, यह अत्यंत निंदनीय है। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह, अखिलेश यादव, मुकेश सिंह, संतोष सिंह, लल्लन यादव आदि मौजूद रहे। चकिया नगर में वार्ड नंबर एक इंदिरा नगर के पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय प्रथम में शिक्षकों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी घटना में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, प्रधानाध्यापक राजेश पटेल, बाबूलाल, वेदप्रकाश सिंह, यश, अभिषेक, जेपी पाल, मनोज कुशवाहा, अजीत, ख्याल चंद्र मौर्य, भोलेनाथ, गजानंद यादव, प्रसून श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव के नेतृत्व में बुधवार को आयोजित सभा में पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान ईओ संतोष कुमार चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता, राकेश रोशन, सभासद केसरी नंदन, रवि गुप्ता, कमलेश यादव, रोहित विश्वकर्मा, राम नारायन पटवा, इकराम खान, प्रकाश विश्वकर्मा, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, कालिका धाम कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय पर भाजपा विधायक कैलाश आचार्य जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह के नेतृत्व में बुधवार को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि देने के बाद शोक सभा का आयोजन किया गया। भाजपा विधायक ने केंद्र सरकार से आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed