{"_id":"5ced1b9abdec22078e0ac4a7","slug":"people-did-national-highway-2-jams-due-to-death-in-truck-accident-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने रोड पर शव रख एनएच-2 किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने रोड पर शव रख एनएच-2 किया जाम
Tue, 28 May 2019 06:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 28 May 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने किया हाईवे जाम
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई, तो वहीं दूसरा युवक घायल हो गया है। इससे गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-2 को जाम कर दिया।
विज्ञापन
चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के लीलापुर के पास एनएच-2 पर मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने से बिसौरी निवासी चुल्हन प्रसाद(50) की मौत हो गई, जबकि मचिया निवासी मोहन(35) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद सड़क दुर्घटना में हुई युवक की मौत से नाराज लोगों ने करीब एक बजे मृतक का शव नेशनल हाईवे-2 पर रखकर जाम कर दिया। इससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब दो बजे मौके पर पहुंचे सदर सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवाया। इसके बाद हाईवे पर यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन