{"_id":"5ec024848ebc3e909d5b7bb9","slug":"people-alert-from-those-coming-from-mumbai-chandauli-news-vns5252571156","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुबंई से आने वालों से लोग सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुबंई से आने वालों से लोग सतर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। कोरोना के बढ़ते प्रकोप ने लोगों के मन में इस कदर डर पैदा कर दिया है दूसरे प्रांतों व शहरों से आने वाले लोग कोरोना संदिग्ध ही नजर आ रहे हैं। अब तक जिले में मिले तीनों कोरोना संक्रमित मुंबई से लौटे हैं। ऐसे में वहां से आने वालों की सूचनाएं लोग लगातार पुलिस को दे रहे हैं साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे है।
देश में कोरोना संक्रमण के फैलते ही पूरे देश में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया। इसके बाद लगातार देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी। इस दौरान खासकर मजूदर वर्ग के लोगों का घरों की ओर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया। बारह से आने वालों लोगों के कारण चंदौली जनपद के सीमावर्ती जिलों में कई कोरोना संक्रमित मिले। हालांकि 12 मई तक जिला कोरोना संक्रमण से मुक्त था लेकिन 13 मई को आई रिपोर्ट के बाद पहला कोरोना संक्रमित मिलने की सूचना मिलते ही लोगों में बेचैनी बढ़ गई। वह 11 मई को मुंबई से ऑटो से आया था। उसके साथ भी कई लोग आए थे। जिन्हें चिह्नित कर उन लोगों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। इस दौरान 15 मई को दो और कोरोना संक्रमित मिले। ये भी मुबंई से लौटे थे। चिकित्सा विभाग की ओर से इन सभी के संपर्क में आए लोगों को पहचान कर उनके सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए है। मुबंई से लौटे तीन लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद से लोगों के हड़कंप मच गया। अब मुंबई से लौटने वालों को लेकर लोगों के मन में आशंका घर कर गई है। जिलेभर विभिन्न सोशल मीडिया पर लोग मुंबई से आने वालों की सूचनाओं को साझा कर रहे है। वहीं पुलिस को भी इसकी सूचना दे रहे है। लोगों के मन में मुंबई से लौटने वालों को लेकर भय घर कर गया है। मजदूर वर्ग के लोगों का घरों की ओर लौटने का क्रम जारी है। वहीं बाहर से आने वालों को लोग अब कई जगह गांवों तक में नहीं घुसने दे रहे है लोग।