Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs NZ: Rohit Sharma Brilliant Run Out and Virat Kohli Stunning Catch Steal the Show Against New Zealand

भारत vs न्यूजीलैंड: रोहित की बिजली जैसी फुर्ती, कोहली की सुपरमैन वाली डाइव; दिग्गजों ने फील्डिंग से मचाया धमाल

Wed, 04 Nov 2026 10:38 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 04 Nov 2026 10:38 AM IST
सार

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में अपनी फील्डिंग से ऐसा कमाल दिखाया कि हर कोई देखता रह गया। एक ने खतरनाक बल्लेबाज को रन आउट कराया तो दूसरे ने हवा में डाइव लगाकर एक हाथ से कैच लपका। आखिर दोनों दिग्गजों ने कैसे पलट दिया मैदान का माहौल?

विज्ञापन
IND vs NZ: Rohit Sharma Brilliant Run Out and Virat Kohli Stunning Catch Steal the Show Against New Zealand
रोहित और कोहली की शानदार फील्डिंग - फोटो : BCCI/Sony Liv

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बल्ले से नहीं, बल्कि फील्डिंग में अपना दम दिखाया है। दोनों दिग्गजों ने शानदार फील्डिंग करते हुए न्यूजीलैंड को दो बड़े झटके दिए। पहले रोहित शर्मा ने अपनी गजब की फुर्ती दिखाते हुए खतरनाक बल्लेबाज डेरिल मिचेल को रन आउट कराया। इसके कुछ ओवर बाद विराट कोहली ने सेकंड स्लिप में आगे की ओर डाइव लगाकर एक हाथ से शानदार कैच लपका। उनके इस कैच ने भी मैदान पर मौजूद दर्शकों को रोमांचित कर दिया। दोनों खिलाड़ियों की फील्डिंग ने न्यूजीलैंड की पारी को और मुश्किल में डाल दिया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

Trending Videos

IND vs NZ: Rohit Sharma Brilliant Run Out and Virat Kohli Stunning Catch Steal the Show Against New Zealand
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे - फोटो : BCCI

रोहित की फुर्ती ने किया मिचेल का खेल खत्म, राहुल ने भी दिखाई तेजी
न्यूजीलैंड की पारी के 22वें ओवर की पहली गेंद पर भारत को पांचवीं सफलता मिली। अक्षर पटेल की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने लेग साइड में हल्के हाथों से फ्लिक किया और एक रन लेने के लिए दौड़ पड़े। हालांकि, मिडविकेट पर तैनात रोहित शर्मा की नजर गेंद पर थी। उन्होंने बिना कोई देर किए तेजी से गेंद की ओर दौड़ लगाई और उसे पकड़ लिया।

इस दौरान डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के बीच रन लेने को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति बनी। दोनों बल्लेबाजों के बीच हां और न का फैसला होने में हुई देरी मिचेल पर भारी पड़ गई। रोहित ने तेजी से गेंद उठाई और अंडरआर्म थ्रो विकेटकीपर केएल राहुल की तरफ कर दिया। राहुल ने भी गजब की फुर्ती दिखाते हुए गेंद पकड़ी और विकेटों की गिल्लियां बिखेर दीं। इस तरह भारत को डेरिल मिचेल के रूप में एक बड़ा विकेट मिल गया।
 


 

 

विज्ञापन

IND vs NZ: Rohit Sharma Brilliant Run Out and Virat Kohli Stunning Catch Steal the Show Against New Zealand
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे - फोटो : BCCI
मिचेल 28 रन बनाकर हुए आउट
मिचेल 41 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। खास बात यह थी कि भारत के खिलाफ उनका हालिया रिकॉर्ड काफी शानदार रहा था। पिछली सात पारियों में उन्होंने चार शतक और दो अर्धशतक लगाए थे। ऐसे में मिचेल का विकेट भारत के लिए बेहद अहम था। उनके रन आउट होने के बाद मैदान पर मौजूद दर्शकों ने जोरदार शोर मचाकर रोहित के प्रयास का स्वागत किया। रोहित भी इस विकेट के बाद शानदार अंदाज में जश्न मनाया। 

एक दिलचस्प आंकड़ा यह भी रहा कि ग्लेन फिलिप्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 12वीं बार रन आउट की घटना में शामिल हुए और इन 12 में से 11 मौकों पर उनके साथ बल्लेबाजी कर रहे साथी खिलाड़ी को अपना विकेट गंवाना पड़ा। डेरिल मिचेल वनडे क्रिकेट में पहली बार रन आउट हुए।
 
विज्ञापन

IND vs NZ: Rohit Sharma Brilliant Run Out and Virat Kohli Stunning Catch Steal the Show Against New Zealand
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे - फोटो : BCCI
विराट कोहली ने लगाई शानदार डाइव, एक हाथ से लपका कैच
इसके बार बारी विराट कोहली की थी। रोहित शर्मा के शानदार प्रयास के बाद कोहली ने भी अपनी फील्डिंग से सबको चौंका दिया। न्यूजीलैंड की पारी के 29वें ओवर की तीसरी गेंद पर अंशुल कंबोज ने नाथन स्मिथ को पवेलियन भेजा। इस विकेट में विराट कोहली का योगदान बेहद खास रहा। अंशुल कंबोज ने फुल लेंथ गेंद डाली, जिस पर नाथन स्मिथ ने ड्राइव खेलने की कोशिश की। हालांकि, गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सेकंड स्लिप की तरफ चली गई। वहां खड़े विराट कोहली ने बिना कोई मौका गंवाए आगे की ओर डाइव लगाई और जमीन से कुछ इंच ऊपर ही एक हाथ से गेंद को लपक लिया।
 

IND vs NZ: Rohit Sharma Brilliant Run Out and Virat Kohli Stunning Catch Steal the Show Against New Zealand
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे - फोटो : BCCI
कैच पूरा होने के बाद विराट काफी उत्साहित नजर आए। उन्हें भरोसा था कि गेंद जमीन पर गिरने से पहले उनके हाथ में आ चुकी है। हालांकि, तीसरे अंपायर ने कैच की जांच की। रीप्ले में साफ दिखाई दिया कि विराट की अंगुलियां गेंद के नीचे थीं। इसके बाद नाथन स्मिथ को आउट करार दिया गया। स्मिथ नौ गेंदों में एक रन बनाकर आउट हुए। कैच लेने के बाद विराट ने अपने खास अंदाज में जश्न मनाया। वह कुछ दूर तक दौड़े और फिर गेंद अंपायर की तरफ उछाल दी। उन्होंने तीर-कमान खींचने जैसा एक्शन किया और फिर अपने साथी खिलाड़ी की तरफ देखकर मुस्कुराए। उनका यह कैच भारत के लिए सातवीं सफलता लेकर आया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed