फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Passenger dies after falling from train at Dhina station

Chandauli News: धीना स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत

Fri, 04 Sep 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Passenger dies after falling from train at Dhina station
धीना। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार की शाम ट्रेन से उतरते समय पैर फिसलने से एक यात्री गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला। एंबुलेंस पहुंचने में देरी के कारण अधिक रक्तस्राव होने से उसकी हालत बिगड़ गई। बरहनी पीएचसी पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बलुआ थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव निवासी छोटेलाल राम (40) अपनी ससुराल जाने के लिए पीडीडीयू जंक्शन से ट्रेन में सवार हुआ था। शाम करीब पांच बजे धीना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय उसका पैर फिसल गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला और एंबुलेंस को सूचना दी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि एंबुलेंस पहुंचने में देरी के कारण उसके शरीर से काफी खून बह गया। मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर बरहनी पीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। छोटेलाल की पत्नी सुनीता के अलावा तीन बेटियां और एक बेटा। धीना थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed