फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Passenger death in train: Person going from Patna to Delhi for treatment dies in Tejas Rajdhani Express

ट्रेन में यात्री की मौत: पटना से दिल्ली इलाज के लिए जा रहे शख्स की तेजस राजधानी एक्सप्रेस में मौत, मचा हड़कंप

Wed, 29 Mar 2023 12:41 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 29 Mar 2023 12:41 PM IST
सार

राधेश्याम उपाध्याय भी अपने परिवार के साथ सफर कर रहे थे। बताया जा रहा है कि वृद्ध राधेश्याम उपाध्याय किडनी और ह्रदय रोग से पीड़ित थे। अपना इलाज कराने के लिए राधेश्याम पत्नी और अन्य सदस्यों के साथ मंगलवार को पटना से दिल्ली के लिए चले।

विज्ञापन
Passenger death in train: Person going from Patna to Delhi for treatment dies in Tejas Rajdhani Express
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

पटना से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में एक यात्री की मौत की खबर है। तेजस राजधानी एक्सप्रेस पटना से नई दिल्ली जा रही थी। जिसमें 

विज्ञापन

राधेश्याम उपाध्याय भी अपने परिवार के साथ सफर कर रहे थे। बताया जा रहा है कि वृद्ध राधेश्याम उपाध्याय किडनी और ह्रदय रोग से पीड़ित थे। अपना इलाज कराने के लिए राधेश्याम पत्नी और अन्य सदस्यों के साथ मंगलवार को पटना से दिल्ली के लिए चले।
विज्ञापन

राधेश्याम ट्रेन के बी 4 कोच के सीट संख्या एक पर सवार थे। रास्ते में ही राधेश्याम की तबियत खराब होने लगी। ट्रेन मंगलवार की रात दस बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची। यात्रियों की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को नीचे उतारा। लिखा पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया की यात्री इलाज के लिए दिल्ली जा रहा था। रास्ते में तबियत खराब होने से वृद्ध की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed