धानापुर। क्षेत्र के चेता दुबे और लठिया गांव के बीच बुधवार को जर्जर विद्युत पोल के साथ 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार धान के खेत में गिर गया। पोल और तार गिरने से आसपास के 5 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार, इस विद्युत लाइन से बड़ौदा बभनौली, बड़ौदा खालसा, अमादपुर और तीनमोकरम समेत पांच गांवों में बिजली की आपूर्ति होती है। बुधवार को दो विद्युत पोल और हाईटेंशन तार गिरने के बाद इन गांवों की बिजली गुल हो गई। ग्रामीण आदित्यनाथ दुबे, वीरेंद्र दुबे और मनोज कुमार ने बताया कि विद्युत पोल काफी समय से जर्जर अवस्था में थे।
इसकी जानकारी कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी गई, लेकिन समय रहते पोल नहीं बदले गए।