फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   1.25 km stretch of Harishankarpur-Ring Road will be repaired

Chandauli News: हरिशंकरपुर-रिंग रोड के 1.25 किमी हिस्से की होगी मरम्मत

Thu, 10 Sep 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
1.25 km stretch of Harishankarpur-Ring Road will be repaired
पीडीडीयू नगर के हरिशंकरपुर जाने वाला क्षतिग्रस्त मार्ग। संवाद
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के हरिशंकरपुर-रिंग रोड के करीब 1.25 किलोमीटर हिस्से की जल्द ही सूरत बदलने वाली है। करीब दस साल से जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड ने 87.50 लाख रुपये की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेज दी है।
विज्ञापन

हरिशंकरपुर ग्रामसभा स्थित मां मुंडेश्वरी माता मंदिर से आगे करीब 1.25 किलोमीटर सड़क लंबे समय से बदहाल है। मार्ग पर करीब दस वर्षों से कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है। इसके चलते सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों की मुश्किल और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

बाइक और साइकिल सवार अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं। स्कूली बच्चों को भी आवागमन में परेशानी होती है। आसपास के घरों का पानी भी सड़क पर बहता रहता है। नाली की व्यवस्था नहीं होने के कारण वर्षभर सड़क पर पानी जमा और बहता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे सड़क जल्द खराब होने के साथ ही ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत होती है।
मरीजों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस चालक भी इस मार्ग पर आने से कई बार कतराते हैं। किसानों को भी खेतों तक आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed