फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Palika started survey of migrant workers

नगर पालिका ने शुरू किया प्रवासी श्रमिकों का सर्वे

Tue, 19 May 2020 05:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
Palika started survey of migrant workers
पीडीडीयू नगर। लॉकडाउन में काम ठप हो जाने के कारण हर रोज हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर घरों को लौट रहे है। विभिन्न प्रांतों से लौटे मजदूरों के भोजन की व्यवस्था के लिए सरकार की ओर राशन की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए सर्वे कार्य कराया जा रहा है। नगर पालिका पीडीडीयू नगर क्षेत्र में आए असहाय प्रवासी मजदूरों के सर्वे का कार्य भी अधिकारियों की ओर से शुरू किया गया है। बाहर से आने वाले मजदूर अपनी सूचना नगर पालिका कार्यालय में भी जाकर दर्ज करा सकते है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन किया गया। इसके बाद से पूरे देश में कल-कारखाने बंद हो गए। कई लोगों का रोजगार बंद हो गया। इसके चलते श्रमिकों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। ऐसे श्रमिक परिवार सहित घरों को लौट रहे है। काफी संख्या में लौटे श्रमिकों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए उद्देश्य से सरकार की ओर से उन्हें दो माह का राशन जिसमें प्रति व्यक्ति तीन किलोग्राम गेहूं व दो किलोग्राम चावल दिया जाना है। इसके लिए क्षेत्र में आए श्रमिकों की पहचान करने के लिए सर्वे का कार्य किया जा रहा है। नगर पालिका की ओर से पीडीडीयू नगर क्षेत्र में बाहर से आए मजदूरों की सूची तैयार करने के लिए सर्वे का कार्य शुरू किया गया है। सर्वे के बाद असहाय अप्रवासियों की सूची अधिकारियों को प्रेषित कर दिए जाएगी। इस सबंध में अधिशासी अधिकारी कृष्ण चंद्र ने कहा कि नगर पालिका की ओर से प्रवासी मजदूरों के सर्वे का कार्य किया जा रहा है। कहा कि प्रवासी मजदूर नगर पालिका कार्यालय आकर भी अपनी जानकारी दे सकते है। उन्होंने बताया कि उन्हीं प्रवासी मजदूरों को राशन दिया जाएगा जिनका राशनकार्ड में नाम नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed